1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Trick to buy cucumber: इस Trick से खरीदेंगे खीरा तो न स्वाद में होगा कड़वा और न खराब

Trick to buy cucumber: इस Trick से खरीदेंगे खीरा तो न स्वाद में होगा कड़वा और न खराब

गर्मियों में अधिकतर घरों में खीरे का खूब सेवन किया जाता है। खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स , विटामिन के,विटामिन सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम आदि शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते है। अधिकर लोग इसका सलाद या फिर रायता बनाकर खाते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

गर्मियों में अधिकतर घरों में खीरे का खूब सेवन किया जाता है। खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स , विटामिन के,विटामिन सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम आदि शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते है। अधिकर लोग इसका सलाद या फिर रायता बनाकर खाते है।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- इसकी मुख्य वजह गाड़ियां,यहां के लोग हर दिन पी रहे हैं 30 सिगरेट

कई बार तो खीरा खाते ही मुंह में इसका कड़वा स्वाद अगर गलती से भी चला जाता है तो सारा मजा खराब हो जाता है। इसी कड़वाहट से बचने के लिए लोग खीरे को खाने से पहले ऊपर का साइड काट कर घिस कर खाते है।

ऐसा करने से काफी हद तक खीरे की कड़वाहट कम हो जाती है लेकिन कई बार खीरा बहुत अधिक कड़वा होता है तो कड़वाहट नहीं निकलती। इसलिए अगर आप खीरा खरीदने जा रहे है तो ध्यान दें कि खीरे का रंग बहुत अधिक गहरा है औऱ बीच से पीला हो और खीरे के ऊपर छोटे छोटे दाने हैं तो यह खीरा देसी है इसका स्वाद कड़वा नहीं होता है।

खीरा खरीदते समय ध्यान रखें कि बहुत बड़े बड़े खीरे न खरीदें। बहुत अधिक बड़े या फिर बहुत अधिक छोटे खीरे स्वाद में कड़वे हो सकते है।इतना ही नहीं खीरा खरीदते समय उसे दबा कर जरुर देखे।

अगर मुलायम है तो यह अंदर से गला हुआ हो सकता है। इसलिए कड़ा खीरा ही खरीदे। पीले रंग का टेढ़ा मेढ़ा खीरा और सफेद धारियों वाला खीरा लेने से बचें।

पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...