1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Aloo Puri Recipe: संडे पर खास ब्रेकफास्ट में ट्र्राई करें गर्मा गर्म चाय के साथ आलू पूड़ी

Aloo Puri Recipe: संडे पर खास ब्रेकफास्ट में ट्र्राई करें गर्मा गर्म चाय के साथ आलू पूड़ी

बारिश का मौसम में गर्मा गर्म चाय के साथ वहीं पकौड़ियां खा खाकर बोर हो गए है तो आलू पूड़ी भी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। गर्मा गर्म चाय के साथ अगर आलू पूड़ी मिल जाये तो ब्रेकफास्ट का मजा दोगुना हो जाता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बारिश का मौसम में गर्मा गर्म चाय के साथ वहीं पकौड़ियां खा खाकर बोर हो गए है तो आलू पूड़ी भी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। गर्मा गर्म चाय के साथ अगर आलू पूड़ी मिल जाये तो ब्रेकफास्ट का मजा दोगुना हो जाता है। इसे आप बच्चों को टिफिन में दे सकती है। खाने में एकदम खस्ते जैसी टेस्टी लगती है। अगर आप भी आलू पूड़ी नाश्ते में बनाना चाहती हैं तो जान लीजिए इसे बनाने का तरीका।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

आलू पूड़ी बनाने के लिए सामग्री

गेहूं का आटा-1 कप
1 कप सूजी
1 कप गर्म पानी
2 उबले हुए आलू
धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
चुटकीभर हल्दी
1 चम्मच जीरा
अज़वायन- 1/4 छोटी चम्मच
तेल- पूरियां तलने के लिए
हरा धनिया- (बारीक कटा हुआ)
नमक- स्वादानुसार

आलू पूरी बनाने का तरीका

आलू पूरी बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप गर्म पानी में 1 कप सूजी डालें और उन्हें अच्छी तरह से मिलाएं। मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाकर 10 मिनट के लिए रख दें। तय समय के बाद अब इस मिश्रण में 2 मैश किये हुए उबले हुए आलू, 1 चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, चुटकीभर हल्दी पाउडर,1 चम्मच जीरा, आधा चम्मच अज़वायन, स्वादानुसार नमक में मिलाएं।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

उसके बाद इस मिश्रण में 1 कप गेहूं का आटा मिलाएं और अच्छी तरह से गूंथ लें। अब आटे का लोई बनाएं और उसे पूरी के छोटे छोटे आकार में बनाकर तेल में छान लें। आपका मसाला आलू पूरी तैयार है। अब आपका इसका आलू सब्जी के साथ लुत्फ़ उठायें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...