1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Chana Saag Recipe: आज लंच में ट्राई करें प्रोटीन और ,फाइबर, आयरन और कैल्शियम से भरपूर चने का साग

Chana Saag Recipe: आज लंच में ट्राई करें प्रोटीन और ,फाइबर, आयरन और कैल्शियम से भरपूर चने का साग

ठंड के मौसम में बाजारों में तमाम तरह के साग बहुत आसानी से मिल जाते है, पालक, सोया मेथी, बथुआ और चने का साग। आमतौर पर घरों में पालक, मेथी और बथुए व सरसों का साग ही बनाया जाता है। चने का साग सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Chana Saag Recipe: ठंड के मौसम में बाजारों में तमाम तरह के साग बहुत आसानी से मिल जाते है, पालक, सोया मेथी, बथुआ और चने का साग। आमतौर पर घरों में पालक, मेथी और बथुए व सरसों का साग ही बनाया जाता है। चने का साग सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

पढ़ें :- Monsoon vegetables : इन सब्जियों को मॉनसून में खाने से बचना चाहिए , होता है ये असर

इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट,फाइबर, आयरन और कैल्शियम से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से डायबिटीज और पेट की तमाम समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। बहुत कम ही लोग चने का साग बनाना जानते हैं। आज हम आपको चने का साग बनाने का तरीका बताने जा रहे है। तो चलिए जानते हैं चने के साग की रेसिपी।

चने का साग बनाने के लिए जरुरी सामग्री

चना का साग बनाने की रेसिपी
1 गट्ठी
2 चम्मच मक्का का आटा
2-3 हरी मिर्च
थोड़ा अदरक
5-6 कली लहसुन
1 टमाटर
हींग
जीरा
नमक
लाल मिर्च
तड़का लगाने के लिए घी या तेल चाहिए।

चने का साग बनाने का तरीका

पढ़ें :- Roti Flour :  रोजाना की ऊर्जा के लिए चोकरयुक्त गेहूं का आटा, चुस्ती-फुर्ती बरकरार रहेगी

चने का साग बनाने के लिए सबसे पहले चने के साग को धोकर साफ कर लें और बारीक काट लें। चने के पत्ते काफी मुलायम होते हैं इन्हें आसानी से काटा जा सकता है। अब हरी मिर्च को टुकड़ों में काट लें और अदरक और टमाटर को भी काट लें।

अब एक कुकर या किसी पैन में चने का साग, अदरक, हरी मिर्च और हींग डालकर साग में 1 बड़ा कप पानी डालकर उबलने के लिए रख दें। साग को मीडियम फ्लेम पर गलने तक पकाना है। जब साग पक जाए तो मक्के के आटे को पानी में डालकर एक पतला घोल बना लें। इस घोल को साग में डालकर मिला दें।

अब साग को हल्का चिकना और गाढ़ा होने तक चलाते हुए पकाएं। अगर साग गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी और मिला दें। अब साग में नमक डाल दें। जब साग पूरी तरह से पक जाए तो इसके लिए तड़का तैयार कर लें। एक पैन में घी या तेल डालें। उसमें जीरा, हींग और कटा हुआ लहसुन डालें। अब कटा हुआ टमाटर डाल दें और 1-2 सूखी लाल मिर्च और पिसी हुई लाल मिर्च डाल दें।

तैयार किए गए तड़के को साग में डाल दें। इससे साग का स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा। गरम मसाला पसंद है तो साग में थोड़ा डाल सकत हैं। अब इस साग को आप किसी प्लेट में डालकर मक्का या बाजरा की रोटी के साथ सर्व करें। साग के साथ सफेद मक्खन भी सर्व करेंगे तो जायका कई गुना बढ़ जाएगा।

पढ़ें :- अब घर पर बनाये खट्टी-मिठ्ठी जीरा पाचक गोलियां, खाने के बाद मुंह का स्वाद हो जाएगा लाजवाब
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...