1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Broccoli and Cashew Soup: आज ब्रेकफास्ट में ट्राई करें हेल्दी और टेस्टी ब्रोकोली और काजू का सूप

Broccoli and Cashew Soup: आज ब्रेकफास्ट में ट्राई करें हेल्दी और टेस्टी ब्रोकोली और काजू का सूप

ब्रोकली में  हाई फाइबर पाया जाता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने का काम करता है। ब्रोकली हाई बीपी को भी कंट्रोल करती है। इस तरह Broccoli को रोजाना अपने खाने में शामिल करने से हार्ट से संबन्धित कई गंभीर समस्याओं का खतरा कम होता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

ब्रोकली में  हाई फाइबर पाया जाता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने का काम करता है। ब्रोकली हाई बीपी को भी कंट्रोल करती है। इस तरह Broccoli को रोजाना अपने खाने में शामिल करने से हार्ट से संबन्धित कई गंभीर समस्याओं का खतरा कम होता है।शुगर के मरीज को हरी सब्जियां जरूर खानी चाहिए। ब्रोकली (Broccoli) खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।

पढ़ें :- मार्केट में  स्टिकर लगे मिलने वाले फल और सब्जियां, क्या ये सच में हैं खतरनाक?

इससे मोटापा भी नहीं बढ़ता और डायबिटीज के मरीज को फायदा मिलता है। आज हम आपको ब्रोकोली और काजू का सूप बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जो हेल्दी के साथ साथ टेस्टी भी होता है।

ब्रोकोली में कैलोरी कम होती है लेकिन फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट अधिक होते हैं। न्यूट्रिएंट्स में प्रकाशित एक रिसर्च में पाया गया कि फाइबर कंटेंट पेट की हेल्थ में सुधार करता है और वजन घटाने में मदद करता है। इसके अलावा, काजू हेल्दी फैट और प्रोटीन प्रदान करते हैं, जिससे सूप क्रीमी हो जाता है।

ब्रोकोली और काजू का सूप बनाने के लिए जरुरी सामग्री:

2 कप ब्रोकोली फूल,
1/2 कप काजू (30 मिनट तक पानी में भिगोए हुए),
1 प्याज (कटा हुआ),
2 लहसुन की कलियां (क्रश किया हुआ),
4 कप सब्जी शोरबा,
नमक
काली मिर्च स्वादानुसार

पढ़ें :- गर्मियों में स्किन को ठंडा और ग्लोइंग रखने के लिए खाएं ये फल

ब्रोकोली और काजू का सूप बनाने का तरीका

ब्रोकोली और काजू का सूप बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में प्याज और लहसुन को खुशबू आने तक भून लें। अब इसमें ब्रोकोली, काजू (सूखे हुए) और सब्जी का शोरबा डालें। इसमें उबाल आने दें, फिर 15-20 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। सूप को क्रीमी होने तक ब्लेंड करें अब नमक और काली मिर्च डाल कर सर्व करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...