1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Hari dhaniya ke aloo: आज लंच में ट्राई करें ऑयल फ्री हरी धनिया के आलू, रोटी या पराठे के साथ करें सर्व

Hari dhaniya ke aloo: आज लंच में ट्राई करें ऑयल फ्री हरी धनिया के आलू, रोटी या पराठे के साथ करें सर्व

रोज रोज अगर वहीं सब्जियां खा खाकर बोर हो गई हैं और कुछ अलग खाने का मन कर रहा है तो आज हम आपको बेहतरीन स्वाद वाली हरी धनिया के आलू बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसे बनाने में न तो झंझट है और न ही बहुत अधिक समय लगता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

रोज रोज अगर वहीं सब्जियां खा खाकर बोर हो गई हैं और कुछ अलग खाने का मन कर रहा है तो आज हम आपको बेहतरीन स्वाद वाली हरी धनिया के आलू बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसे बनाने में न तो झंझट है और न ही बहुत अधिक समय लगता है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

इतना ही नहीं इसे बनाने में तेल का भी इस्तेमाल नहीं होता है। मतलब सौ प्रतिशत ऑयलफ्री और हेल्दी। इसे आप रोटी या पराठे के साथ सर्व कर सकते है। आप चाहे तो इसे ऐसे ही सूखा भी खा सकते है। अगर आप चटपटा खाने के शौंकीन है तो आपको यह डिश बहुत पसंद आएगी। तो चलिए जानते हैं हरी धनिया वाले आलू बनाने का तरीका।

हरी धनिया के आलू बनाने के लिए जरूरी सामग्री

उबला हुआ आलू
धनिया की पत्ती
हरी मिर्च
पिसी लाल मिर्च
नींबू का रस
नमक

हरी धनिया के आलू बनाने का तरीका

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

हरी धनिया वाले आलू बनाने के लिए सबसे पहले आलू को धोकर साफ कर लें और उबाल लें। इन सभी आलू को हाथ से थोड़ा मैश करें, आप चाहें तो इनके चाकू से पीसेज भी कर सकते हैं। इससे बाद आप धनिया की पत्तियों को साफ करें और पानी से धो लें। इस बात का ध्यान रखें कि धनिया के आलू बनाने के लिए धनिया की पत्तियां ज्यादा लगेंगी। धनिया की पत्तियों को पानी से धोने के बाद मिक्सी के जार में डालें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा पानी और दो हरी मिर्च काटकर डाल दें। इसके बाद इसे पीस लें।

धनिया की पत्तियों के मिश्रण को अब उबले हुए आलू के ऊपर डाल दें। इसके बाद आलू के ऊपर स्वादानुसार नमक और थोड़ी सी पिसी लाल मिर्च डाल लें। इसके बाद नींबू का रस डालकर आलुओं को अच्छे से मिला लें। अब आपके धनिया के आलू खाने के लिए एकदम तैयार हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...