1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Matar Kulcha: ब्रेकफास्ट में ट्राई करें मटर कुल्चा, घर में बनाना है इसे बेहद आसान

Matar Kulcha: ब्रेकफास्ट में ट्राई करें मटर कुल्चा, घर में बनाना है इसे बेहद आसान

दिल्ली और आसपास के इलाकों में स्ट्रीट पर मटर कुल्चा बहुत आसानी से मिल जाता है। लोग इसे खाना पसंद भी करते है। पंजाबी जायके से भरपूर इस फूड डिश का स्वाद जो भी एक बार चख लेता है वो इस डिश का मुरीद हुए बिना नहीं रह पाता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

दिल्ली और आसपास के इलाकों में स्ट्रीट पर मटर कुल्चा बहुत आसानी से मिल जाता है। लोग इसे खाना पसंद भी करते है। पंजाबी जायके से भरपूर इस फूड डिश का स्वाद जो भी एक बार चख लेता है वो इस डिश का मुरीद हुए बिना नहीं रह पाता है।

पढ़ें :- दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद होने पर अभिजीत दीपके, बोले- पीएम मोदी पूरी दिल्ली बंद करने को तैयार , लेकिन धर्मेंद्र प्रधान को हटाने को नहीं

अक्सर लोग घरों में भी मटर कुलचा बनाकर खाते हैं। आज हम आपको घर में मटर कुल्चा बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जिसे आप आसानी से घर में ट्राई कर सकते है। तो चलिए जानते है रेसिपी।

मटर कुलचा बनाने के लिए सामग्री:

– 1 कप मैदा
– 1/2 चम्मच नमक
– 1/4 चम्मच चीनी
– 1/2 चम्मच एक्टिव ड्राई यीस्ट
– 1/2 कप गरम पानी
– 1 बड़ा चम्मच घी
– मटर की फिलिंग के लिए:
– 1 कप मटर
– 1/2 चम्मच जीरा
– 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
– 1/2 चम्मच गरम मसाला पाउडर
– 1/2 चम्मच नमक
– 1 बड़ा चम्मच घी

मटर कुलचा बनाने का तरीका

पढ़ें :- अभिजीत दीपके ने साथियों से की अपील, कहा कि 'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...'

1. एक बड़े प्याले में मैदा, नमक, चीनी, और यीस्ट मिलाएं।
2. गरम पानी मिलाकर एक नरम आटा बनाएं।
3. आटे को 1 घंटे तक रख दें ताकि यह सेट हो जाए।
4. मटर की फिलिंग बनाने के लिए, एक पैन में घी गरम करें।
5. जीरा, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, और नमक मिलाएं।
6. मटर मिलाएं और 2-3 मिनट तक पकाएं।
7. आटे को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें।
8. प्रत्येक हिस्से को गोल आकार में बेलें।
9. मटर की फिलिंग को कुलचे के बीच में रखें।
10. कुलचे को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं।
11. गरमा गरम परोसें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...