1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Missi Roti: आज लंच में ट्राई करें मिस्सी रोटी, इसे बनाने का ये है बेहद आसान तरीका

Missi Roti: आज लंच में ट्राई करें मिस्सी रोटी, इसे बनाने का ये है बेहद आसान तरीका

कुछ स्पेशल लंच बनाने की सोच रही है तो आज हम आपको मिस्सी रोटी घर में बनाने का तरीका बताने जा रहे है। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए मिस्सी रोटी फायदेमंद हो सकती है। तो चलिए जानते है मिस्सी रोटी घर में बनाने का तरीका।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कुछ स्पेशल लंच बनाने की सोच रही है तो आज हम आपको मिस्सी रोटी घर में बनाने का तरीका बताने जा रहे है। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए मिस्सी रोटी फायदेमंद हो सकती है। तो चलिए जानते है मिस्सी रोटी घर में बनाने का तरीका।

पढ़ें :- Hair Oiling Myths: मेडिकल साइंस का बड़ा दावा, अत्यधिक ऑयलिंग से बढ़ता है संक्रमण का खतरा

मिस्सी रोटी बनाने के लिए सामग्री:

गेहूं का आटा – 1 कप
बेसन – 1 कप
नमक – स्वादानुसार – 1/2छोटी चम्मच
अजवायन – 1/4 छोटी चम्मच
हींग – 1-2 पिंच
हल्दी – 1/4 छोटी चम्मच
कसूरी मेथी – 1 टेबल स्पून
तेल – 2 छोटी चम्मच

मिस्सी रोटी बनाने का तरीका

मिस्सी रोटी घर में बनाने के लिए सबसे पहले आटे और बेसन को किसी परात में निकाल लीजिये। नमक, अजवायन, हींग, हल्दी, कसूरी मेथी और तेल डालकर मिला लीजिये। पानी की सहायता से नरम आटा गूंथिये। आटे को सैट होने के लिये ढककर15- 20 मिनिट के लिये रख दीजिये। अब हाथ पर थोड़ा तेल लगाकर आटे को मल कर चिकना कीजिये।मिस्सी रोटी बनाने के लिये आटा तैयार है। तवा गरम होने के लिये गैस पर रखिये।

पढ़ें :- Hindi Journalism Day: 200 साल के गौरवशाली सफर की ओर बढ़ते कदम, 'उदन्त मार्तण्ड' से हुई थी शुरुआत

गुथे आटे से थोड़ा सा, एक मध्यम आकार के आलू के बराबर आटा निकाल कर गोल लोई बनाइये, लोई को सूखे आटे (परोथन) में लपेटिये। अब लोई को पतला बेलिये। बेली गई रोटी को गरम तवे पर डालिये और नीचे की सतह पर हल्का सा सिकने पर पलट दीजिये।

दूसरी सतह पर सिकने के बाद तवे से उतारकर सीधे आग पर रखते हुये रोटी को घुमा घुमा कर दोनों ओर ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये।सेकी हुई रोटी के आगे की सतह पर घी लगाकर, रोटी रखने के डिब्बे में नेपकिन पेपर बिछा कर रखते जाइये।सारी रोटी इसी तरह बना कर तैयार कर लीजिये। मिस्सी रोटी तैयार हैं, गरमा गरम मिस्सी रोटी सब्जी, दही, चटनी और अचार के साथ परोसिये।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...