1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Moong dal cheela: ब्रेकफास्ट में ट्राई करें सेहत और स्वाद से भरपूर मूंग की दाल का चीला, ये है बनाने का तरीका

Moong dal cheela: ब्रेकफास्ट में ट्राई करें सेहत और स्वाद से भरपूर मूंग की दाल का चीला, ये है बनाने का तरीका

मूंगदाल पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसे खाने से शरीर को कई जरुरी पोषण मिलते है साथ ही पाचन भी बेहतर करती है। अगर बच्चे दाल को खाने से नाम मुंह बनाते हैं तो आज हम आपको मूंग की दाल का टेस्टी चीला बनाने का तरीका बताने जा रहे है

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Moong dal cheela: मूंगदाल पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसे खाने से शरीर को कई जरुरी पोषण मिलते है साथ ही पाचन भी बेहतर करती है। अगर बच्चे दाल को खाने से नाम मुंह बनाते हैं तो आज हम आपको मूंग की दाल का टेस्टी चीला बनाने का तरीका बताने जा रहे है इसे आप ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकती है। खाने में टेस्टी के साथ साथ हेल्दी भी होता है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

मूंग दाल चीला (Moong dal cheela) बनाने के लिए जरुरी सामग्री

मूंग दाल चीला 1 कप
मखाना 1 कप
लहसुन की कलिया 2 से 3
अदरक 1 इंच
हरी मिर्च 1 से 2
हल्दी 1/2 चम्मच
गरम मसाला 1/2 चम्मच
नमक सवादानुसार

मूंग की दाल चीला (Moong dal cheela) बनाने का तरीका

मूंग की दाल का चीला बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को 2 से 3 घटे के लिए भिगोकर रख दें। अब उसमें से पानी का अलग कर दें। उसके बाद तैयार दाल में मखाने डालकर पेस्ट तैयार कर लें। उसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर ब्लैंड कर दें।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

अब उस पेस्ट में स्वादानुसार नमक, हल्दी, गरम मसाला और आवश्यकतानुसार पानी मिलाएं थिन पेस्ट तैयार कर लें। बैटर को ग्रीस किए हुए तवे पर डालें और धीमी आंच पर पकाएं। पकने के बाद उसमें क्रशड पनीर और उबले हुए कॉर्नस डालकर रैप कर दें। तैयार हो चुके चीले को चटनी के साथ सर्व कर दें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...