1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Poha Uttapam: आज ब्रेकफास्ट में ट्राई करें पोहा उत्तपम, सुबह सुबह की जल्दी में झटपट होगा बनकर तैयार

Poha Uttapam: आज ब्रेकफास्ट में ट्राई करें पोहा उत्तपम, सुबह सुबह की जल्दी में झटपट होगा बनकर तैयार

अधिकतर लोग नाश्ते में पोहा खाना पसंद करते हैं। हेल्दी के साथ साथ सुपाच्य होता है।इसे खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। आज हम आपको पोहे का उत्पम बनाने का तरीका लेकर आये है। अब तक आपने पोहे का नमकीन खाया होगा या फिर पोहा ही खाया होगा।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अधिकतर लोग नाश्ते में पोहा खाना पसंद करते हैं। हेल्दी के साथ साथ सुपाच्य होता है।इसे खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। आज हम आपको पोहे का उत्पम बनाने का तरीका लेकर आये है। अब तक आपने पोहे का नमकीन खाया होगा या फिर पोहा ही खाया होगा। लेकिन आज हम पोहे से बनने वाली शानदार उत्तपम की रेसिपी लेकर आये हैं। जिसे उंगलियां चाटकर खाएंगे।

पढ़ें :- IND vs AFG 3rd ODI Live : आज अफगानिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

पोहा उत्तपम बनाने के लिए ये है जरुरी सामग्री

आधा कप मोटा वाला पोहा
आधा कप बारीक सूजी
आधा कप पानी,
आधा कप दही,
नमक,
सब्जियों में प्याज,
बीन्स, गाजर,
शिमला मिर्च,
धनिया बारीक कटी

पोहा उत्तपम बनाने का ये है तरीका

सबसे पहले किसी बाउल में पोहा को 5 मिनट के लिए पानी में डालकर भिगो दें। अब पोहा से पानी निकाल लें और पीसकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट में सूजी, पानी, दही और नमक मिला दें। सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

पढ़ें :- UP Rain Alert : यूपी के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश , 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी तेज हवाएं 

अब इस तैयार पोहा वाले बैटर को करीब 20 मिनट के लिए रख दें। जिससे सारी चीजें अच्छी तरह से फूल जाएं और आपस में मिक्स हो जाएं। तब तक आप उत्तपम के लिए सारी सब्जियां बारीक काट लें। सब्जियों में स्वाद के लिए थोड़ा नमक और चिली फ्लेक्स मिला सकते हैं।अब तैयार बैटर को पैन पर घी लगाकर फैलाएं। आप उत्तपम का साइज अपनी पसंद के हिसाब से रख सकते हैं। अब ऊपर से टॉपिंग वाली सब्जियां डालकर थोड़ा दबा दें और फिर ढककर पकाएं।

उत्तपम के किनारे पर हल्का ऑयल डाल दें और जब नीचे से सिक जाए तो पलट दें। उत्तपम को दूसरी साइड से भी अच्छी तरह से सेंक लें। जिससे सब्जियां मुलायम हो जाएं। आप इसमें अपनी जरूरत के हिसाब से तेल का इस्तेमाल करें।उत्तपम को करीब एक मिनट के लिए ढककर अच्छी तरह से पकाएं जिससे बेस अच्छे से किक हो जाए। दोनों ओर से पकाने के बाद उत्तपम को प्लेट में निकाल लें और इसे नारियल की चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...