1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Handi Dal: आज लंच में ट्राई करें टेस्टी और सुपर डुपर हेल्दी हांडी दाल की रेसिपी

Handi Dal: आज लंच में ट्राई करें टेस्टी और सुपर डुपर हेल्दी हांडी दाल की रेसिपी

आज लंच में कुछ स्पेशल खाने का मन कर रहा है तो आप हांडी दाल ट्राई कर सकती हैं। खाने में टेस्टी होने के साथ साथ कई दालों को मिलाकर बनाई जाती है इसलिए सुपर हेल्दी भी होती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज लंच में कुछ स्पेशल खाने का मन कर रहा है तो आप हांडी दाल ट्राई कर सकती हैं। खाने में टेस्टी होने के साथ साथ कई दालों को मिलाकर बनाई जाती है इसलिए सुपर हेल्दी भी होती है। अगर आपके बच्चे दाल खाना पसंद नहीं करते हैं तो इस तरीके से दाल बनाएंगे तो उन्हें भी पंसद आयेगी। तो चलिए जानते हैं हांडी दाल बनाने का तरीका।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

हांडी दाल बनाने के लिए जरुरी सामग्री

– तुअर दाल (अरहर दाल) – 1/4 कप
– मूंग दाल – 1/4 कप
– मसूर दाल – 1/4 कप
– चना दाल – 1/4 कप
– पानी – 3-4 कप
– हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
– नमक – स्वादानुसार

तड़के के लिए:

– घी या मक्खन – 2 टेबलस्पून
– जीरा – 1 छोटा चम्मच
– हींग – 1 चुटकी
– लहसुन – 6-8 कलियां (कटी हुई)
– अदरक – 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
– प्याज – 1 मध्यम (बारीक कटा हुआ)
– टमाटर – 2 मध्यम (बारीक कटे हुए)
– हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
– धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
– लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
– गरम मसाला – 1/2 छोटा चम्मच

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

सजावट के लिए

– ताजा हरा धनिया (कटा हुआ)
– नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
– क्रीम (वैकल्पिक) – 1 टेबलस्पून

हांडी दाल बनाने का तरीका

1. सभी दालों को 15-20 मिनट तक पानी में भिगोकर रखें।
2. एक प्रेशर कुकर में दालें, हल्दी पाउडर, नमक और 3-4 कप पानी डालें।
3. 3-4 सीटी आने तक दाल को पकाएं। दाल को मिक्स कर लें ताकि यह गाढ़ी और स्मूद हो जाए।

तड़का तैयार करना

पढ़ें :- 48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola

1. एक हांडी (या कढ़ाई) में घी गरम करें।
2. उसमें जीरा डालें और तड़कने दें। फिर हींग डालें।
3. लहसुन और अदरक डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
4. प्याज डालें और इसे सुनहरा भूरा होने तक पकाएं।
5. टमाटर और हरी मिर्च डालें। साथ में धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें।
6. मसाले को तब तक भूनें जब तक तेल न छोड़ने लगे।

दाल और मसाला मिलाना

1. उबली हुई दाल को हांडी में डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
2. अगर दाल ज्यादा गाढ़ी लगे तो थोड़ा पानी डालें।
3. धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकने दें ताकि मसाले का स्वाद दाल में अच्छी तरह मिल जाए।
4. गरम मसाला और थोड़ा मक्खन डालें।

परोसना

1. दाल को कटे हुए हरे धनिये और क्रीम से सजाएं।
2. इसे गरमागरम रोटी, नान या चावल के साथ परोसें।

पढ़ें :- Hot parathas in winter :  सर्दियों के मौसम में गरमागरम पराठे सेहत को देते हैं उड़ान , पाचन दुरुस्त रखते हैं
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...