1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Chane ki dal ke vade: शाम की गर्मा गर्म चाय के साथ ट्राई करें चने की दाल के कुरकुरे वड़े

Chane ki dal ke vade: शाम की गर्मा गर्म चाय के साथ ट्राई करें चने की दाल के कुरकुरे वड़े

अब तक आपने उरद की दाल के वड़े खाये होंगे आज हम आपको चने की दाल के वड़े बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसे आप शाम की चाय के साथ स्नेक्स के तौर पर इस्तेमाल करसकते हैं। तो चलिए जानते हैं चने की दाल के वड़े बनाने का तरीका।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अब तक आपने उरद की दाल के वड़े खाये होंगे आज हम आपको चने की दाल के वड़े बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसे आप शाम की चाय के साथ स्नेक्स के तौर पर इस्तेमाल करसकते हैं। तो चलिए जानते हैं चने की दाल के वड़े बनाने का तरीका।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

चना दाल वड़ा बनाने के लिए जरुरी सामग्री

– चना दाल – 1 कप
– प्याज (बारीक कटा हुआ) – 1 मध्यम
– हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) – 2-3
– अदरक (कद्दूकस किया हुआ) – 1 छोटा चम्मच
– लहसुन (कद्दूकस किया हुआ) – 1 छोटा चम्मच
– धनिया पत्ती (कटी हुई) – 2 बड़े चम्मच
– सौंफ (पिसी हुई) – 1/2 छोटा चम्मच
– चावल का आटा – 1-2 बड़े चम्मच (वैकल्पिक, कुरकुरापन के लिए)
– नमक – स्वादानुसार
– तेल – तलने के लिए

चना दाल वड़ा बनाने का तरीका

1. चना दाल भिगोएं:
– चना दाल को 3-4 घंटे तक पानी में भिगोकर रखें।
– भिगोने के बाद दाल को पानी से छान लें।

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

2. पेस्ट तैयार करें:
– चना दाल को मिक्सर में बिना पानी डाले दरदरा पीस लें।
– जरूरत हो तो 1-2 चम्मच पानी डालें, लेकिन पेस्ट ज्यादा पतला न हो।

3. मिश्रण तैयार करें:
– पिसी हुई दाल को एक बड़े बर्तन में निकालें।
– इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, सौंफ, धनिया पत्ती, और नमक मिलाएं।
– अगर मिश्रण पतला लगे, तो इसमें 1-2 बड़े चम्मच चावल का आटा डालें।

4. बड़े बनाएं:
– हाथों पर हल्का पानी लगाएं और मिश्रण से छोटे-छोटे गोल आकार बनाएं।
. – इन्हें हल्का चपटा करके बड़े का आकार दें।

5. तलें:
– एक कढ़ाई में तेल गरम करें।
– गरम तेल में बड़े को धीमी-मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
– तले हुए बड़े को टिशू पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।

6. परोसें:
– गरमागरम चना दाल बड़े को नारियल चटनी, हरी चटनी, या टमाटर की चटनी के साथ परोसें।

पढ़ें :- 48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...