1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Red Lentil and Carrot Soup: आज ट्राई करें हेल्दी और टेस्टी लाल मसूर की दाल और गाजर के सूप की रेसिपी

Red Lentil and Carrot Soup: आज ट्राई करें हेल्दी और टेस्टी लाल मसूर की दाल और गाजर के सूप की रेसिपी

लाल मसूर दाल फाइबर से भरपूर होती है।इसलिए इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। साथ ही लाल मसूर पाचन को भी बेहतर करती है। कब्ज की समस्या नहीं होती है। इतना ही नहीं इसका सेवन करने से स्किन के लिए भी फायदेमंद होती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Red Lentil and Carrot Soup: लाल मसूर दाल फाइबर से भरपूर होती है।इसलिए इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। साथ ही लाल मसूर पाचन को भी बेहतर करती है। कब्ज की समस्या नहीं होती है। इतना ही नहीं इसका सेवन करने से स्किन के लिए भी  होती है। लाल मसूर की दाल का सेवन करने से स्किन हेल्दी रहती है। इसका सेवन करने से स्किन पर बढ़ी उम्र के असर को कम करती है।

पढ़ें :- Mahashivratri Special Healthy Dishes :  महाशिवरात्रि के व्रत में खाएं ये स्पेशल हेल्दी डिशेज, एनर्जी भरपूर रहेगी

लाल मसूर मैग्नीशियम, कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे जरूरी पोषक तत्वों और खनिजों से भरे होते हैं जो हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूत करने और हड्डियों की चोट, फ्रैक्चर और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा लाल मसूर की दाल का सेवन करने से आंखो की रोशनी बढ़ती है और हार्ट को भी हेल्दी रखता है। आज हम आपको लाल मसूर की दाल का सूप बनाने का तरीका बताने जा रहे है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

 लाल मसूर की दाल और गाजर का सूप बनाने के लिए जरुरी सामग्री

1 कप लाल मसूर की दाल (धोई हुई),
2 गाजर (कटी हुई),
1 प्याज (कटी हुई),
2 लहसुन की कलियां (क्रश किया हुआ),
1 चम्मच जीरा,
1 चम्मच हल्दी, 4 कप सब्जी शोरबा
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस,
नमक
काली मिर्च स्वादानुसार

लाल मसूर और गाजर का सूप बनाने का तरीका

पढ़ें :- Besan Toast :  बेसन टोस्ट खाने में स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर, झटपट बनकर हो जाएगा तैयार

लाल मसूर और गाजर का सूप बनाने के लिए सबसे पहले दाल को धोकर साफ कर लें। फिर एक बर्तन में प्याज, लहसुन और मसालों को 2-3 मिनट तक भून लीजिए।अब गाजर, दाल और शोरबा डालें, फिर उबाल लें। इसके बाद दाल के नरम होने तक 20-25 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। अब इसमें नींबू का रस मिलाएं, नमक और काली मिर्च डालें और सर्व करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...