1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने बताया बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने के लिए पीती हैं कौन सी ड्रिंक

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने बताया बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने के लिए पीती हैं कौन सी ड्रिंक

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपने बेहतरीन अभिनय और खूबसूरती के लिए जानी जाती है। उनकी फिटनेस से वह अपनी उम्र से आधी नजर आती है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अपने लुक्स और अपनी फिटनेस के लिए हमेशा वायरल होती रहती हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपने बेहतरीन अभिनय और खूबसूरती के लिए जानी जाती है। उनकी फिटनेस से वह अपनी उम्र से आधी नजर आती है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अपने लुक्स और अपनी फिटनेस के लिए हमेशा वायरल होती रहती हैं।

पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर

हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने अपने बढ़े हुए यूरिक एसिड के बारे में बात की थी। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया है कि किस ड्रिंक को पी कर उनका यूरिक एसिड कंट्रोल रहता है। श्वेता ने बताया कि उनकी पसंदीदा ड्रिंक कॉफी है, जो यूरिक एसिड की समस्या से राहत दिलाने में मदद करती है।

श्वेता तिवारी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर में सूजन कम करने और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि कॉफी का नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को संतुलित रखने में मदद मिलती है, जिससे गठिया जैसी समस्याओं से बचाव हो सकता है।

कॉफी एक ऐसी ड्रिंक है, जो न केवल ताजगी और ऊर्जा का सोर्स है बल्कि यूरिक एसिड के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकती है। कई हेल्थ रिसर्च और एक्सपर्ट्स के अनुसार, यूरिक एसिड के बढ़े हुए लेवल से होने वाली समस्याओं से राहत पाने के लिए कॉफी पीना एक बढ़िया उपाय हो सकती है।

कॉफी में कैफीन और पॉलिफेनॉल होते हैं, जो गाउट की समस्या को कम करते हैं। इतना ही नहीं कॉफी में मौजूद एंजाइम्स प्यूरिन को तोड़ने का काम करते हैं। कॉफी पीने से किडनी की कार्यक्षमता भी बढ़ती है।

पढ़ें :- स्कूल में 9 साल की छात्रा की क्लास में गिरने से हुई मौत, पिता ने मेडिकल सुविधा और अस्पताल ले जाने पर उठाए सवाल

यूरिक एसिड की समस्या में कॉफी पीने से मेटाबॉलिज्म स्ट्रॉन्ग होता है। श्वेता तिवारी बताती हैं कि यूरिक एसिड के मरीजों को कॉफी से फायदे लेने के लिए इसे बिना चीनी के सेवन करना होगा। ब्लैक कॉफी पीना ज्यादा फायदेमंद होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...