1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. गर्मी का हाल बताते-बताते बेहाल हुई TV एंकर, स्टूडियो में सबके हाथ-पांव फूले

गर्मी का हाल बताते-बताते बेहाल हुई TV एंकर, स्टूडियो में सबके हाथ-पांव फूले

पश्चिम बंगाल (West Bengal)  में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच एक दुखद घटना घटी है। दूरदर्शन की एंकर लोपामुद्रा सिन्हा (Doordarshan Anchor Lopamudra Sinha) लाइव समाचार पढ़ते समय बेहोश हो गईं। दूरदर्शन (Doordarshan) की कोलकाता शाखा में कार्य कर रही लोपामुद्रा ने बाद में फेसबुक पर अपनी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी दी। घटना जब घटी प्रसारण तुरंत रोक दिया गया।

By santosh singh 
Updated Date

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal)  में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच एक दुखद घटना घटी है। दूरदर्शन की एंकर लोपामुद्रा सिन्हा (Doordarshan Anchor Lopamudra Sinha) लाइव समाचार पढ़ते समय बेहोश हो गईं। दूरदर्शन (Doordarshan) की कोलकाता शाखा में कार्य कर रही लोपामुद्रा ने बाद में फेसबुक पर अपनी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी दी। घटना जब घटी प्रसारण तुरंत रोक दिया गया।

पढ़ें :- IRCTC Money Laundering Case : लालू परिवार को बड़ा झटका, राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय

घटना शुक्रवार की है, जब वह टीवी स्टूडियो (TV Studio) में मौसम की समाचार पढ़ रही थी। शुक्रवार को उन्होंने फेसबुक पर लाइव होकर अपने बीमार होने की वजह बताई। लोपामुद्रा सिन्हा (Lopamudra Sinha)  के मुताबिक उनके साथ ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वह पानी या ओआरएस लेकर नहीं बैठी थीं, जिसके परिणामस्वरूप भीषण गर्मी में उनका दम घुट गया।

घटना के समय जैसे-जैसे वह समाचार आगे बोलती गईं उनकी हालत खराब होती गई। घटना तब घटी जब हीटवेव को कवर करने वाले एक सेगमेंट को वह पढ़ रही थीं। लोपामुद्रा सिन्हा (Lopamudra Sinha) ने अपने फेसबुक वीडियो में कहा कि ‘मेरी वाणी धीमी पड़ने लगी और अंततः मैंने देखा कि टेलीप्रॉम्प्टर मुझे नहीं दिखना बंद हो गया। इसके बाद वह बेहोश हो गई।

पश्चिम बंगाल में पड़ रही है भीषण गर्मी 

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल (West Bengal) के दक्षिणी भाग के कई इलाकों में वर्तमान में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक है और इसके सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक रहने की उम्मीद है। अधिकारियों ने कहा कि दक्षिण और उत्तर 24 परगना, पूर्व और पश्चिम बर्धमान, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, झाड़ग्राम, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और बांकुरा जिलों में लू की स्थिति बनी रहेगी।

पढ़ें :- बंदरगाह पर खड़े जहाज में अचानक लगी आग, हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...