लेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच भारतीय आटो मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार है। खबरों के अनुसार, मार्च महीने में कुल 1,39,238 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का रजिस्ट्रेशन हुआ। इनमें से 38,007 यूनिट्स TVS Motor की रहीं।
Electric Two-Wheeler Market : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच भारतीय आटो मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार है। खबरों के अनुसार, मार्च महीने में कुल 1,39,238 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का रजिस्ट्रेशन हुआ। इनमें से 38,007 यूनिट्स TVS Motor की रहीं। कंपनी का इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मामले में मार्केट शेयर 27.3 प्रतिशत हो गया है। Bajaj Auto 33,447 रजिस्ट्रेशन के साथ दूसरे स्थान पर रही। इसकी बाजार हिस्सेदारी 24 प्रतिशत है। कंपनी को यह सफलता अपने Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की लगातार बनी हुई मांग के कारण मिली।
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी आना स्थान बनाते हुए Ather Energy 26,151 यूनिट्स की बिक्री और 18.8 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी के साथ तीसरे स्थान पर रही। कंपनी की इस सफलता में उसकी 450 सीरीज और फैमिली स्कूटर Rizta की स्थिर बिक्री का अहम योगदान रहा।
दुनिया की जानी मानी आटो कंपनी Hero MotoCorp के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड Vida ने 15,683 रजिस्ट्रेशन और 11.3 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी के साथ चौथा स्थान हासिल किया। Ola Electric ने मार्च महीने में 6,381 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जिसके साथ उसकी बाजार हिस्सेदारी 4.6 प्रतिशत रही और वह बाजार में 5वें स्थान पर रही।