HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Uddhav government crisis: एक राष्ट्रीय पार्टी ने फैसले की बताया ऐतिहासिक, एकनाथ शिंदे का इशारा किसकी तरफ?

Uddhav government crisis: एक राष्ट्रीय पार्टी ने फैसले की बताया ऐतिहासिक, एकनाथ शिंदे का इशारा किसकी तरफ?

महाराष्ट्र की उद्धव सरकार पर संकट के बादल मंडराते ही जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि जल्द ही उनकी सरकार गिर सकती है। उधर, शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे 40 से ज्यादा विधायकों के साथ भाजपा के साथ जाने के नए संकेत दे दिए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Uddhav government crisis: महाराष्ट्र की उद्धव सरकार पर संकट के बादल मंडराते ही जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि जल्द ही उनकी सरकार गिर सकती है। उधर, शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे 40 से ज्यादा विधायकों के साथ भाजपा के साथ जाने के नए संकेत दे दिए हैं।

पढ़ें :- Indian Navy : भारतीय नौसेना का दम अरब सागर में फिर दिखा , 20 पाकिस्तानियों के लिए बनी देवदूत

गुवाहाटी के एक होटल में ठहरे एकनाथ शिंदे ने बागी विधायकों से कहा है कि एक बड़ी राष्ट्रीय पार्टी ने ऐतिहासिक फैसले लेने के लिए उनकी सराहना की है। साथ ही कहा कि उस पार्टी की तरफ से कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद भी की जाएगी। हालांकि, इस दौरान उन्होंने किसी पार्टी का नाम नहीं लिया है।

वहीं, शिंदे के इस बयान को भाजपा से जोड़कर देखा जा रहा है। गुवाहाटी के एक होटल में अपने साथी विधायकों को संबोधित करते हुए शिंदे ने मराठी में कहा, ‘एक राष्ट्रीय पार्टी जो कि सुपर पॉवर है, ने मुझे बताया है कि आपने जो भी निर्णय लिया है वह ऐतिहासिक है और उन्होंने हमें यह सुनिश्चित किया है कि जो भी मदद की जरूरत होगी वह दी जाएगी।’

वहीं, इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत का बयान आया था। संजय राउत ने ट्वीट कर कहा है कि, ‘विचार-विमर्श मार्ग प्रशस्त कर सकता है। चर्चा हो सकती है और घर के दरवाजे खुले हुए हैं। आइए गुलामी के बजाय स्वाभिमान से फैसला करें। जय महाराष्ट्र।’ संजय राउत ने बागी विधायकों से ये अपील की है। इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि, विधायकों को गुवाहाटी से संवाद नहीं करना चाहिए।

पढ़ें :- 'मेरे भाई 4000 KM पैदल चले... शहंशाह नरेंद्र मोदी जी महलों में रहते हैं,' शहजादा बोलने पर प्रियंका गांधी का पलटवार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...