1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Ujjain Rape Case : राहुल गांधी, बोले-मध्य प्रदेश में 12 साल की बच्ची के साथ हुआ भयावह अपराध, भारत माता के हृदय पर है आघात

Ujjain Rape Case : राहुल गांधी, बोले-मध्य प्रदेश में 12 साल की बच्ची के साथ हुआ भयावह अपराध, भारत माता के हृदय पर है आघात

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन शहर में में 12 साल की बच्ची के साथ जो भयावह अपराध हुआ है। वह भारत माता (Bharat Mata)  के हृदय पर आघात है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ़ अपराध और नाबालिग बच्चियों के खिलाफ़ हुए दुष्कर्म की संख्या सबसे ज़्यादा मध्य प्रदेश में है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन शहर में में 12 साल की बच्ची के साथ जो भयावह अपराध हुआ है। वह भारत माता (Bharat Mata)  के हृदय पर आघात है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ़ अपराध और नाबालिग बच्चियों के खिलाफ़ हुए दुष्कर्म की संख्या सबसे ज़्यादा मध्य प्रदेश में है।

पढ़ें :- 'राहुल रायबरेली भी हार गए तो उसे भी छोड़ देंगे,' केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गांधी परिवार पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने कहा कि इसके गुनहगार वो अपराधी तो हैं ही ,जिन्होंने ये गुनाह किए। इसके साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकार भी है, जो बेटियों की रक्षा करने में अक्षम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में न न्याय है, न कानून व्यवस्था और न अधिकार है। आज मध्य प्रदेश की बेटियों की स्थिति से पूरा देश शर्मसार है। उन्होंने कहा कि मगर, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में बिल्कुल शर्म नहीं है। उनके चुनावी भाषण, खोखले वादों और झूठे नारों के बीच बेटियों की चीखें उन्होंने दबा दी हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...