1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. यूक्रेन की नौसेना का दावा, वोरोनिश के बोरिसोग्लेब्स्क एयरफील्ड पर हमले में छह एसयू-34एम विमान नष्ट

यूक्रेन की नौसेना का दावा, वोरोनिश के बोरिसोग्लेब्स्क एयरफील्ड पर हमले में छह एसयू-34एम विमान नष्ट

यूक्रेन की नौसेना का दावा है कि उसने रूस के वोरोनिश क्षेत्र में स्थित बोरिसोग्लेब्स्क सैन्य एयरफील्ड पर मिसाइल हमला किया है। जिसमें रूस के छह एसयू-34एम विमान तबाह हो गए हैं। यूक्रेनी नौसेना ने टेलीग्राम पर बताया कि यह हमला 15 अक्टूबर की रात गुरुवार तड़के अपनी "नेप्च्यून" तटीय मिसाइल प्रणाली से किया गया। वहीं रूस की ओर से अभी इस दावे पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

By Sushil Sah 
Updated Date

कीव/मॉस्को। यूक्रेन की नौसेना का दावा है कि उसने रूस के वोरोनिश क्षेत्र में स्थित बोरिसोग्लेब्स्क सैन्य एयरफील्ड पर मिसाइल हमला किया है। जिसमें रूस के छह एसयू-34एम विमान तबाह हो गए हैं। यूक्रेनी नौसेना ने टेलीग्राम पर बताया कि यह हमला 15 अक्टूबर की रात गुरुवार तड़के अपनी “नेप्च्यून” तटीय मिसाइल प्रणाली से किया गया। वहीं रूस की ओर से अभी इस दावे पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

पढ़ें :- जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर? टीम मैनेजमेंट कर रहा है बड़ी प्लानिंग

यूक्रेन का दावा

यूक्रेनी नौसेना के अनुसार, इस हमले में 6 एसयू-34एम बमवर्षक विमानों के साथ विमानों के संचालन में काम आने वाले तकनीकी उपकरण भी बर्बाद हो गए। इसके अलावा नौसेना ने कहा कि हमले के बाद एयरफील्ड परिसर में लगातार धमाके हुए और आग लग गई। वहीं एक रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि घटनास्थल पर भीषण आग लगी हुई है।

यूक्रेन के लिए क्यों अहम है यह हमला

यूक्रेनी नौसेना का कहना है कि एसयू-34एम रूसी वायुसेना की उन प्रमुख संपत्तियों में है, जिनसे यूक्रेनी सैन्य ठिकानों और अग्रिम मोर्चे के शहरों पर निर्देशित हवाई बम गिराए जाते हैं। यह विमान एक साथ कई निर्देशित और साधारण बमों के साथ अलग—अलग मिसाइलें ले जाने में भी सक्षम है। नौसेना के अनुसार, इन विमानों के नष्ट होने से रूस की सामरिक वायु क्षमता कमजोर होगी।

पढ़ें :- UP Panchayat Election : यूपी पंचायत चुनाव 3 महीने में कराने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा प्रधान संगठन, कहा- अप्रैल 2027 से पहले कराना अंसभव

रूस की चुप्पी, पुष्टि बाकी

अब तक की सभी रिपोर्टों में केवल यूक्रेनी नौसेना के बयान का हवाला ​है। क्योंकि अभी तक रूस ने न तो विमानों के नुकसान की पुष्टि की है और न ही इससे इनकार किया है। नुकसान की संख्या की पुष्टि स्वतंत्र रूप से नहीं हो पाई है।

एक और हमले की खबर

एक अन्य रिपोर्ट में इसी बीच दावा किया गया कि यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस के रियाज़ान में स्थित रोसनेफ्ट की एक प्रमुख तेल रिफाइनरी में आग लग गई। रिपोर्ट के मुताबिक, रियाज़ान रिफाइनरी रूस की कुल रिफाइनिंग क्षमता का करीब 5 प्रतिशत अकेले संभालती है।

दोनों तरफ से जारी हैं हमले

पढ़ें :- पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने 'जननीति भारत पार्टी' बनाई , बोलीं- 2027 का चुनाव लड़ेंगे, आपका राज होगा,मीरजापुर सदर से लड़ेंगी चुनाव

उधर, रूस ने भी यूक्रेन पर हमले जारी रखे हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने आज यानी गुरुवार को कहा कि उसने यूक्रेन के इज़मेल बंदरगाह और ओडेसा की ओर जा रहे दो मालवाहक जहाजों को निशाना बनाया। इससे एक दिन पहले रूस के मिसाइल और ड्रोन हमलों से यूक्रेन के कई शहरों में हजारों लोगों के घरों की बिजली गुल हो गई थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...