1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बीजेपी राज में गुनाह करने वाले बेखौफ कर रहे हैं अपराध : अखिलेश यादव

बीजेपी राज में गुनाह करने वाले बेखौफ कर रहे हैं अपराध : अखिलेश यादव

पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सत्ताधारी दल पर निशाना साधते हुए कहा कि एक हत्या का साहस और फिर जिलाधिकारी के आवास के पास लाश को दफनाने का दुस्साहस बताता है कि गुनाह करने वाले बीजेपी राज में कैसे बेखौफ अपराध कर रहे हैं?

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कानपुर की घटना को लेकर सोमवार को एक्स पोस्ट पर एक वीडियो शेयर कर यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) पर बड़ा हमला बोला है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सत्ताधारी दल पर निशाना साधते हुए कहा कि एक हत्या का साहस और फिर जिलाधिकारी के आवास के पास लाश को दफनाने का दुस्साहस बताता है कि गुनाह करने वाले बीजेपी राज में कैसे बेखौफ अपराध कर रहे हैं?

पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?

बता दें कि यूपी के कानपुर नगर जिले में जिम ट्रेनर ने एक खौफनाक वारदात को अंजाम देते हुए महिला की हत्या कर उसके शव को कानपुर के जिला मजिस्ट्रेट के आवास परिसर में ही दफना दिया। चार महीने पहले जिले के ग्रीन पार्क इलाके में जिम ट्रेनर ने एक महिला को अगवा करके उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को जिलाधिकारी आवास के पास के पांच फीट का गड्ढा खोदकर गाड़ दिया। इससे पुलिस भी सवालों के घेरे में आ गई है।

पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- फॉरेंसिक साक्ष्यों की शुद्धता और समयबद्धता से यूपी में सुनिश्चित होगा न्याय

यह मामला तब गंभीर हो गया जब पुलिस को डीएम परिसर के पास एक युवती की लाश मिली। जांच के दौरान, विमल सोनी और महिला दोनों गायब पाए गए सख्त पूछताछ के बाद, आरोपी ने कबूल किया कि उसने महिला की हत्या की और शव को डीएम परिसर में दफना दिया। अपराधी से यह बात सुनकर पुलिस भी हक्का-बक्का रह गई कि आखिर इतनी सिक्योरिटी के बावजूद उसने महिला को जिला मजिस्ट्रेट आवास परिसर में कैसे दफना दिया?

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...