1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भाषण के दौरान हुए बेहोश, जानें अब कैसी है तबीयत?

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भाषण के दौरान हुए बेहोश, जानें अब कैसी है तबीयत?

महाराष्ट्र के यवतमाल में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडगरी (Union Minister Nitin Gadkari) बेहोश हो गए। शुगर लेवल गिरने से उनकी तबीयत खराब हो गई है। भाषण के दौरान गडकरी को चक्कर आया मंच पर गिर गए। अब उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र के यवतमाल में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडगरी (Union Minister Nitin Gadkari) बेहोश हो गए। शुगर लेवल गिरने से उनकी तबीयत खराब हो गई है। भाषण के दौरान गडकरी को चक्कर आया मंच पर गिर गए। अब उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है।

पढ़ें :- UP में कांग्रेस को जल्द मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष, इन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा

मंच पर मौजूद लोग तत्काल उन्हें उठाकर इलाज के लिए ले गए। गडकरी यवतमाल के पुसद में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे हुए थे। वह मंच पर बोल ही रहे थे कि अचानक वह बेसुध होकर गिर पड़े जिसके बाद उनके आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और तत्काल इलाज के लिए ले गए।

पढ़ें :- पूर्व जज की जल्द सुनवाई की मांग सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई, कहा- पद के आधार पर नहीं मिलेगी प्राथमिकता

लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में जिन पांच सीटों पर मतदान हो रहा है,उनमें नागपुर की सीट भी शामिल है। यहां बीजेपी के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के विकास ठाकरे से है। वे यहां से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं।

पहले भी खराब हो चुकी है तबियत

यह पहली बार नहीं है जब गडकरी की तबियत अचानक बिगड़ी है। 2018 में भी महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान वह अचानक मंच पर बेहोश हो गए थे। इस दौरान महाराष्ट्र के तत्कालीन राज्यपाल विद्यासागर राव उनके साथ मौजूद थे। गवर्नर ने ही उन्हें स्टेज पर संभाला।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...