1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Board Result 2025 : यूपी बोर्ड ने मार्कशीट को बनाया हाईटेक, अब वाटरप्रूफ, बारकोड और डिजिटल सिग्नेचर सुविधा से होगी लैस

UP Board Result 2025 : यूपी बोर्ड ने मार्कशीट को बनाया हाईटेक, अब वाटरप्रूफ, बारकोड और डिजिटल सिग्नेचर सुविधा से होगी लैस

यूपी बोर्ड (UP Board) ने अपनी मार्कशीट में इस बार कई बदलाव किए हैं। इन बदलावों से छात्रों को भविष्य में बहुत मदद मिलेगी। अब ये मार्कशीट पानी से खराब नहीं होगी और यह ज्यादा सुरक्षित होगी। मार्कशीट में डिजिटल सिग्नेचर (Digital Signature) , बार कोड (Bar Code) और हिंदी-अंग्रेजी दोनों में नाम दर्ज होंगे।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी बोर्ड (UP Board) ने अपनी मार्कशीट में इस बार कई बदलाव किए हैं। इन बदलावों से छात्रों को भविष्य में बहुत मदद मिलेगी। अब ये मार्कशीट पानी से खराब नहीं होगी और यह ज्यादा सुरक्षित होगी। मार्कशीट में डिजिटल सिग्नेचर (Digital Signature) , बार कोड (Bar Code) और हिंदी-अंग्रेजी दोनों में नाम दर्ज होंगे।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

यूपी बोर्ड (UP Board) ने इस साल से मार्कशीट पर बार कोड जोड़ने का फैसला किया है। इस बार कोई भी व्यक्ति कोड को स्कैन करके मार्कशीट की प्रमाणिकता की जांच कर सकता है। इसके साथ ही डिजिटल सिग्नेचर को भी इसमें शामिल किया गया है, जो मार्कशीट की प्रमाणिकता को और मजबूत करता है।

हिंदी और अंग्रेजी दोनों में होगा नाम

ये पहली बार होगा जब छात्र और उसके माता-पिता का नाम हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिखा होगा। इससे न सिर्फ डाक्यूमेंट का इस्तेमाल बढ़ेगा, बल्कि आगे की पढ़ाई या नौकरी में डाक्यूमेंट दिखाना भी आसान हो जाएगा।

अब मार्कशीट ऐसे कागज पर छपेगी जो नहीं तो आसानी से फटेगी और न ही पानी में गलेगी

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

मार्कशीट पूरी तरह वाटरप्रूफ होगी, अब मार्कशीट ऐसे कागज पर छपेगी जो नहीं तो आसानी से फटेगी और न ही पानी में गलेगी। इससे छात्रों की मार्कशीट लंबे समय तक सुरक्षित रहेगी। मार्कशीट की फोटो कॉपी चाहे आप किसी भी प्रिंटर से कराएं, मार्कशीट पर फोटोकॉपी ही लिखी होगी। अब इसका आकार भी A-4 कर दिया गया है। पहले यूपी बोर्ड की मार्कशीट का आकार छोटा होता था।

बोर्ड ने मार्कशीट में कई नए सुरक्षा फीचर जोड़े

बोर्ड ने मार्कशीट में कई नए सुरक्षा फीचर जोड़े हैं, जैसे खास प्रिंटिंग और यूनिक सिक्योरिटी मार्क। इससे फर्जी मार्कशीट बनाना लगभग नामुमकिन हो जाएगा।

जानें कब आएगा रिजल्ट?

बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं काफी अच्छे से संपन्न हुईं और दोनों कक्षाओं की कॉपियां भी चेक हो चुकी हैं। दोनों कक्षाओं के लिए 15 फरवरी से 5 मार्च तक परीक्षा आयोजित की गई थी। अब बोर्ड जल्द ही परीक्षा देने वाले छात्रों का रिजल्ट जारी करने वाला है।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...