1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Budget Session : योगी सरकार पांच फरवरी को पेश करेगी बजट, 12 फरवरी तक चलेगा सत्र

UP Budget Session : योगी सरकार पांच फरवरी को पेश करेगी बजट, 12 फरवरी तक चलेगा सत्र

यूपी (UP) की योगी सरकार (Yogi Government) आगामी पांच फरवरी को वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश करेगी। बजट सत्र  (Budget Session) 2 फरवरी से शुरू होकर 12 फरवरी तक चलेगा। यूपी विधानसभा (UP Assembly) की कार्यवाही शनिवार को भी चलेगी। 10 फरवरी को विधानसभा में बजट को मंजूरी दी जाएगी।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP) की योगी सरकार (Yogi Government) आगामी पांच फरवरी को वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश करेगी। बजट सत्र  (Budget Session) 2 फरवरी से शुरू होकर 12 फरवरी तक चलेगा। यूपी विधानसभा (UP Assembly) की कार्यवाही शनिवार को भी चलेगी। 10 फरवरी को विधानसभा में बजट को मंजूरी दी जाएगी।

पढ़ें :- UP Rain Alert : यूपी के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश , 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी तेज हवाएं 

बताया जा रहा है कि योगी सरकार-2.0 (Yogi Sarkar-2.0) का दूसरा बजट खर्चों में कटौती और कमाई पर ज्यादा केंद्रित होगा। राजकोषीय घाटा (Fiscal Deficit) और उधारी का बोझ घटाया जाएगा। इसके बावजूद राजकोषीय घाटे (Fiscal Deficit) में भारी वृद्धि का अनुमान है। वित्त वर्ष 23-24 में राजकोषीय घाटा (Fiscal Deficit) 174 फीसदी का अनुमान है जो नए वित्त वर्ष 24-25 में बढ़कर 186 फीसदी तक हो सकता है।

प्रदेश के बजट में आय और खर्च का संतुलन बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। आगामी वित्त वर्ष में राज्य का स्वयं का कर राजस्व 10.8 फीसदी रहने का अनुमान है तो करेत्तर राजस्व 0.9 फीसदी रहेगा। बचत पर जोर देते हुए राजस्व बचत वर्तमान वित्त वर्ष की तुलना में आगामी वित्त वर्ष में ज्यादा होगा। इसे 2.8 फीसदी से बढ़ाकर 3 फीसदी करने का अनुमान है। वहीं राजकोषीय घाटे (Fiscal Deficit) में कमी का लक्ष्य रखा गया है। इसे 3.24 फीसदी पर लाने का जोर रहेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...