1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP by-election :  भाजपा प्रत्याशी का लगा पोस्टर ‘या तो अबकी जिताय दो या फिर टिकठी पर लिटाय दा’, पार्टी ने किया किनारा

UP by-election :  भाजपा प्रत्याशी का लगा पोस्टर ‘या तो अबकी जिताय दो या फिर टिकठी पर लिटाय दा’, पार्टी ने किया किनारा

यूपी (UP) के अंबेडकरनगर जिले (Ambedkar Nagar District) की कटेहरी विधानसभा सीट (Katehari Assembly Seat) पर उपचुनाव में चर्चा में आया भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद (BJP candidate Dharmaraj Nishad) से जुड़ा पोस्टर अब हट गया है। इसमें उनकी तरफ से लिखा था या तो अबकी जिताय दो या फिर टिकठी पर लिटाय दा।

By santosh singh 
Updated Date

अंबेडकरनगर। यूपी (UP) के अंबेडकरनगर जिले (Ambedkar Nagar District) की कटेहरी विधानसभा सीट (Katehari Assembly Seat) पर उपचुनाव में चर्चा में आया भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद (BJP candidate Dharmaraj Nishad) से जुड़ा पोस्टर अब हट गया है। इसमें उनकी तरफ से लिखा था या तो अबकी जिताय दो या फिर टिकठी पर लिटाय दा। जिसका मतलब है कि अबकी बार या तो जिता दीजिए या मृत्यु शैय्या पर लिटा दीजिये।

पढ़ें :- वैभव सूर्यवंशी को दूसरे टी20 में मौका मिलेगा या नहीं? आज ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन

जीवन मरण से जोड़कर लगा यह पोस्टर जितनी तेजी से वायरल हुआ उतनी ही तेजी से हट भी गया। अब शुक्रवार को भाजपा (BJP) ने इस पोस्टर से किनारा कर लिया। भाजपा  जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी (BJP District president Trayambak Tiwari) सामने आए। उन्होंने कहा कि यह विपक्षियों की साजिश है। मैने प्रत्याशी और उनके पुत्र से बात की है। उनकी तरफ से पोस्टर नहीं लगा है।

उधर सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव (SP District President Jang Bahadur Yadav) ने कहा कि जनता ओछी भावनाओं पर वोट नहीं करेगी। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के दीर्घायु की कामना की, लेकिन कहा कि हार तय देख भाजपा कोई हथकंडा छोड़ना नहीं चाह रही है।

 

 

पढ़ें :- बिना इमिग्रेशन जांच के इंटरनेशनल फ्लाइट में पहुंचे 3 विदेशी, सरकार ने एयर इंडिया के CEO से मांगा जवाब

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...