1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी उपचुनाव में सपा और कांग्रेस का जारी रहेगा गठबंधन,मुलायम सिंह की समाधि स्थल पर अखिलेश ने किया ऐलान

यूपी उपचुनाव में सपा और कांग्रेस का जारी रहेगा गठबंधन,मुलायम सिंह की समाधि स्थल पर अखिलेश ने किया ऐलान

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party National President Akhilesh Yadav) सैफई पहुंचकर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और अपने पिता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि (Second death anniversary of Mulayam Singh Yadav) पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

By santosh singh 
Updated Date

सैफई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party National President Akhilesh Yadav) सैफई पहुंचकर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और अपने पिता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि (Second death anniversary of Mulayam Singh Yadav) पर श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने माल्यार्पण करते हुए नम आंखों से उन्हें याद किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंन यूपी उपचुनाव में गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में भी सपा और कांग्रेस का गठबंधन जारी रहेगा।

पढ़ें :- CJP प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, इंटरनेट बहाली-बंद स्टेशनों पर मांगा जवाब

हरियाणा और जम्मू कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद कांग्रेस को हरियाणा में एक बड़ा झटका लगा है। इस बात पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी इस पर कुछ भी कहना सही नहीं है। वहीं उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस (SP and Congress) का गठबंधन जारी रहेगा। यहां दोनों पार्टियां मिलकर विधानसभा के उपचुनाव को साथ में लड़ेंगे।

पढ़ें :- बलरामपुर : सीएम योगी बोले- सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी सहित आधुनिक शैक्षिक सुविधाओं का हो रहा है विस्तार

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपने पैतृक गांव सैफई में पहुंचे। यहां पर उन्होंने अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात की। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के समाधि स्थल पर उन्होंने अपने पिता को माल्यार्पण किया। अखिलेश ने कहा कि नेताजी धरती से जुड़े एक नेता थे जिन्होंने किसानों को लेकर आम जनता के मुद्दों को उठाने का काम किया था। नेताजी हमेशा समाजवादी सोच के साथ आगे चले थे। उनके बताए हुए रास्ते पर हम सभी चल रहे हैं।

पढ़ें :- 'मुझे किडनैप कर लिया गया था...' ध्रुव राठी ने वीडियो जारी करके लगाए गंभीर आरोप

इस दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने भी अपने भाई स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद डिंपल यादव, करहल विधानसभा सीट से प्रत्याशी तेज प्रताप यादव, फिरोजाबाद के सांसद अक्षय यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव के साथ-साथ सपा समर्थक भी मौके पर मौजूद रहे।

इन सीटों पर घोषित हो चुके हैं उम्मीदवार

बताते चलें कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की तरफ से अभी तक 6 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा जा चुका है। जिसमें मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से तेज प्रताप यादव, कानपुर के शीशामऊ इलाके से इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को चुनावी मैदान में उतारा गया। कटहरी से लालजी वर्मा की पत्नी शोभावती वर्मा, प्रयागराज के फूलपुर से मुस्तफा सिद्दीकी, मिर्जापुर की मझवा से ज्योति बिंद, अयोध्या की मिल्कीपुर से अजीत प्रसाद को पार्टी ने टिकट दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...