1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Heavy Rain Alert : यूपी के इन जिलों में 10, 11 और 12 जुलाई को होगी रिकॉर्डतोड़ बारिश, यहां के लिए रेड अलर्ट

UP Heavy Rain Alert : यूपी के इन जिलों में 10, 11 और 12 जुलाई को होगी रिकॉर्डतोड़ बारिश, यहां के लिए रेड अलर्ट

यूपी लगातार हो रही मानसूनी बारिश ने यहां के लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ (Regional Meteorological Centre, Lucknow) ने यूपी के ज्‍यादातर हिस्सों में अगले 72 घंटे बेहद अहम बताया है। 10, 11 और 12 जुलाई को राज्य के 75 जिलों में कहीं मध्यम तो कहीं मूसलाधार बारिश (Torrential Rain) होने का अनुमान है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ : यूपी लगातार हो रही मानसूनी बारिश ने यहां के लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ (Regional Meteorological Centre, Lucknow) ने यूपी के ज्‍यादातर हिस्सों में अगले 72 घंटे बेहद अहम बताया है। 10, 11 और 12 जुलाई को राज्य के 75 जिलों में कहीं मध्यम तो कहीं मूसलाधार बारिश (Torrential Rain) होने का अनुमान है। पूर्वांचल  के जिलों में हालात ज्‍यादा संवेदनशील बने हुए हैं, जहां अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया है। आइये जानते हैं 10, 11 और 12 जुलाई को यूपी के किस जिले में कैसा मौसम रहेगा, कितनी बारिश होगी?

पढ़ें :- तहज़ीब, मिठास और शाही परंपरा का शहर है लखनऊ, उर्दू की मिठास और हिंदी की सरलता का दिखता है अनोखा मेल

इन जिलों में होगी भारी बारिश

वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, मऊ, आजमगढ़, बलिया, चंदौली, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, महाराजगंज, सुल्तानपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और गोंडा में 10 और 11 जुलाई को सबसे ज्यादा बारिश का तांडव देखने को मिलेगा, जिसके बाद 12 जुलाई को भी पूर्वी इलाकों में यह जारी रहेगा।

इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

नोएडा (गौतमबुद्ध नगर), गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, झांसी और ललितपुर में गरज-चमक के साथ लगातार झमाझम बारिश की संभावना है।

पढ़ें :- आपदा के प्रति हमारी सतर्कता, तैयारी और जागरूकता ही जन-धन की हानि को ला सकती है न्यूनतम स्तर तक: सीएम योगी

मध्यम से हल्की बारिश का अलर्ट

आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट में रुक-रुककर बौछारें पड़ेंगी, हालांकि बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।

10 जुलाई : पश्चिमी और पूर्वी यूपी दोनों हिस्सों में इस दिन मानसून चरम पर होगा। आगरा, बरेली से लेकर बनारस और गोरखपुर तक मेघ बरसेंगे।

11 जुलाई : पश्चिमी यूपी में बारिश थोड़ी धीमी होगी, लेकिन पूर्वांचल में अत्यंत भारी वर्षा होने की आशंका है।

12 जुलाई : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम लगभग साफ या बहुत हल्का रहेगा, जबकि तराई और बिहार से सटे यूपी के जिलों में भारी बारिश का सिलसिला थमेगा नहीं।

पढ़ें :- सपा सांसद सनातन पांडे का मुख्यमंत्री योगी पर बड़ा आरोप, राममंदिर चोरी का पूरा माल अयोध्या से लेकर लखनऊ आये, उसी पैसे से पश्चिम बंगाल और बिहार का चुनाव जीता

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...