1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Holiday News : यूपी में महानवमी पर योगी सरकार ने घोषित किया सार्वजनिक अवकाश , जारी रहेंगी आवश्यक सेवाएं

UP Holiday News : यूपी में महानवमी पर योगी सरकार ने घोषित किया सार्वजनिक अवकाश , जारी रहेंगी आवश्यक सेवाएं

यूपी (UP) की योगी सरकार (Yogi Government) ने महानवमी (Mahanavami) के अवसर पर शुक्रवार 11 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित (Declared Public Holiday) कर दिया है। सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) के दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। महानवमी (Mahanavami) के अवसर पर अवकाश के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने आदेश जारी कर दिया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP) की योगी सरकार (Yogi Government) ने महानवमी (Mahanavami) के अवसर पर शुक्रवार 11 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित (Declared Public Holiday) कर दिया है। सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) के दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। महानवमी (Mahanavami) के अवसर पर अवकाश के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने आदेश जारी कर दिया है। इससे पूर्व शिक्षा निदेशालय ने यूपी के परिषदीय स्कूलों में अवकाश की घोषणा की थी।

पढ़ें :- Video Viral : मनचले ने छात्रा को अकेला देख की अश्लील हरकत, दिखाया अपना प्राइवेट, लड़की ने की जमकर धुनाई

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल रामनवमी के अवसर पर आवश्यक सेवाओं को छोड़कर राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के लिए अवकाश घोषित करने की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश में इस हफ्ते के आखिरी तीन दिन छुट्टी रहेगी।  शनिवार और रविवार के अलावा, अब शुक्रवार को भी सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया गया है।

प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह (Minister of State for Basic Education Sandeep Singh) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और उनकी प्रेरणा से राज्य में आधी आबादी को सशक्त करने के समेकित प्रयास हो रहे हैं। महानवमी (Mahanavami) के अवसर पर उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग (Basic Education Department) के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। जगत जननी मां जगदम्बा की कृपा और उनसे प्रेम में ही हमारे जीवन की सार्थकता है। सभी को महानवमी की अग्रिम शुभकामनाएं।

पढ़ें :- बीजेपी ने बिहार विधान परिषद चुनाव के उम्मीदवारों की सूची जारी की, भोजपुरी स्टार पवन सिंह को दिया टिकट
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...