1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Monsoon Meter : यूपी में मानसून पड़ा कमजोर, 25 जिलों में बारिश का अलर्ट

UP Monsoon Meter : यूपी में मानसून पड़ा कमजोर, 25 जिलों में बारिश का अलर्ट

यूपी में भले ही मानसून कमजोर पड़ गया है, लेकिन पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियां उफान पर हैं।नदियों का पानी घाटों पर बनी दुकानों तक पहुंच गया है। लोग पानी में डूबे तख्त पर बैठकर पूजा करते नजर आए। बिजनौर में मालन नदी उफान पर है। पानी छोटे पुलों के ऊपर से बह रहा है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी में भले ही मानसून कमजोर पड़ गया है, लेकिन पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियां उफान पर हैं।नदियों का पानी घाटों पर बनी दुकानों तक पहुंच गया है। लोग पानी में डूबे तख्त पर बैठकर पूजा करते नजर आए। बिजनौर में मालन नदी उफान पर है। पानी छोटे पुलों के ऊपर से बह रहा है।

पढ़ें :- Rain alert in UP: यूपी में 13 जिलों में बुधवार जमकर होगी बारिश, इसके बाद लगेगा लंबा ब्रेक

बलिया में सरयू और घाघरा नदी के किनारों पर कटान शुरू हो गया है। इसके चलते बांसडीह में 150 परिवार घर छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं। बागपत में यमुना उफान पर है। तेज बहाव में 14 साल का लड़का बह गया। आसपास मौजद लोगों ने नदी कूदकर उसे बचाया।

महराजगंज और देवरिया में सोमवार देर शाम से शुरू हुई बारिश मंगलवार तड़के तक जारी रही। लखनऊ, बाराबंकी और अयोध्या में सुबह बादल छाए रहे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप निकल आई। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने आज 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बाकी शहरों में उमस बढ़ेगी। पारा 40°C पार पहुंचेगा। मौसम विभाग का कहना है कि पाकिस्तान से आ रही सूखी हवाओं के चलते पश्चिमी यूपी से मानसूनी बादल गायब हो गए हैं। इससे 3-4 दिनों तक बारिश पर ब्रेक लगा रहेगा। पूर्वी यूपी में हल्की बारिश होगी।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह (Meteorologist Atul Kumar Singh) ने बताया कि मानसून ट्रफ के हिमालय की तलहटी की ओर खिसकने और सूखी हवाओं की वजह से बारिश पर ब्रेक लग गया है। हवा में मौजूद नमी उमस बढ़ा रही है। हफ्तेभर ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। जैसे ही बंगाल की खाड़ी या अन्य क्षेत्रों में नया मौसमी सिस्टम सक्रिय होगा, बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, सीतापुर, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया और सोनभद्र बारिश का अलर्ट जारी किया है।

लखनऊ में सुबह 7 बजे तक बादल छाए रहे। फिर धूप निकल आई। गर्मी और उमस महसूस होने लगी। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

पढ़ें :- UP Heavy Rain Alert : यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज से इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में मानसून में कम बारिश की संभावना की वजह जानिए

मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. एम महापात्रा (Dr. M. Mohapatra, Director General of the India Meteorological Department) ने बताया कि इस साल प्रशांत महासागर में ला नीना जैसी स्थितियां खत्म होकर अल नीनो की ओर बढ़ने के संकेत हैं, जो कम वर्षा का कारण बनेगी। यानी इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के सामान्य से कमजोर रहने के संकेत हैं। साथ ही इस साल जनवरी-मार्च में उत्तरी गोलार्ध में बनी कम बर्फ भी मानसून को प्रभावित कर सकती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...