1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. जान्हवी कपूर ने सिल्क ड्रेप्ड स्कर्ट के साथ 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड टॉप पहन लूटा फैंस का दिल,हैवी नेकलेस में बढ़ाया ग्लैमर

जान्हवी कपूर ने सिल्क ड्रेप्ड स्कर्ट के साथ 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड टॉप पहन लूटा फैंस का दिल,हैवी नेकलेस में बढ़ाया ग्लैमर

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Bollywood Actress Janhvi Kapoor) ने एक बार फिर अपने यूनिक फैशन सेंस से सबका दिल जीत लिया है। इस बार उन्होंने ट्रेडिशनल साड़ी-लहंगे को छोड़ सिल्क ड्रेप्ड स्कर्ट (Silk Draped Skirt) के साथ 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड टॉप (24-karat gold-plated top) पहना है।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Bollywood Actress Janhvi Kapoor) ने एक बार फिर अपने यूनिक फैशन सेंस से सबका दिल जीत लिया है। इस बार उन्होंने ट्रेडिशनल साड़ी-लहंगे को छोड़ सिल्क ड्रेप्ड स्कर्ट (Silk Draped Skirt) के साथ 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड टॉप (24-karat gold-plated top) पहना है।

पढ़ें :- ‘तू है मेरी किरण’ में पति जहीर संग रोमांस करती नजर आएंगी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी

बता दें कि शादी व फंक्शन में ज्यादातर सितारे साड़ी या लहंगे में नजर आते हैं, तब जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने अपने फैशन चॉइस से एक बार फिर साबित कर दिया कि वह एक्सपेरिमेंटल स्टाइल की क्वीन हैं। अकांक्षा रंजन की वेडिंग फेस्टिविटीज में उन्होंने सिल्क ड्रेप्ड स्कर्ट के साथ 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड स्कल्प्टेड टॉप (24-karat gold-plated sculpted top) पहनकर ऐसा रॉयल लुक कैरी किया, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनका आउटफिट किसी फैशन पीस से कम नहीं लग रहा था। जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने इस स्टेटमेंट लुक को हैवी गोल्ड चोकर, मैचिंग झुमकों, सॉफ्ट ग्लोइंग मेकअप और स्लीक सेंटर-पार्टेड बन के साथ स्टाइल किया। गोल्डन टोन के इस पूरे लुक में मॉडर्न फैशन और भारतीय शिल्पकारी का खूबसूरत मेल देखने को मिला। यही वजह है कि बिना साड़ी या लहंगा पहने भी जान्हवी कपूर का यह अंदाज वेडिंग फैशन के लिए एक दमदार और स्टाइलिश इंस्पिरेशन बन गया।

जान्हवी ने पहना 24K गोल्ड प्लेटेड बस्टियर

 

जान्हवी कपूर के पूरे आउटफिट का सबसे खास हिस्सा Misho Designs का 24K गोल्ड-प्लेटेड स्कल्प्टेड बस्टियर था। यह कोई नॉर्मल ब्लाउज नहीं, बल्कि एक आर्टिस्टिक कॉर्सेट की तरह डिजाइन किया गया है। इसकी मेटैलिक फिनिश और उभरे हुए नक्काशीदार मोटिफ हर एंगल से अलग चमक बिखेरते हैं। यह बस्टियर पूरे लुक को बोल्ड, लग्जरी और हाई-फैशन अपील देता है।

बस्टियर टॉप के साथ क्या पहना?

पढ़ें :- अजय देवगन ने दृश्यम 3 की रिलीज के पहले दिया बयान, बोले- हिंदी सिनेमा मुश्किल, रीजनल पर कही यह बात

इस स्टेटमेंट बस्टियर को That Antique Piece की ड्रेप्ड मेटैलिक सिल्क स्कर्ट के साथ पेयर किया गया। स्कर्ट की सॉफ्ट ड्रेपिंग ने मेटैलिक टॉप की स्ट्रॉन्ग सिल्हूट को खूबसूरती से बैलेंस किया। इसके साथ उन्होंने सिल्क का हैंड-फ्रिंज्ड शॉल कैरी किया, जिस पर टाइगर मोटिफ की कढ़ाई की गई थी. यही डिटेल पूरे आउटफिट को ट्रेडिशनल विरासत और मॉडर्न स्टाइल का शानदार कॉम्बिनेशन बनाती है।

कैसी है ज्वेलरी?

जान्हवी कपूर ने ज्वेलरी को भी आउटफिट के हिसाब से चुना है। उन्होंने हैवी गोल्ड चोकर नेकलेस के साथ मैचिंग झुमके पहने, जो पूरे लुक के साथ शानदार तालमेल बनाते नजर आए। ज्वेलरी भले ही स्टेटमेंट थी, लेकिन उसे इस तरह स्टाइल किया गया कि फोकस बस्टियर पर ही बना रहे।

ग्लोइंग मेकअप ने दिया एलिगेंट फिनिश

मेकअप की बात करें तो एक्ट्रेस ने सॉफ्ट ग्लैम लुक अपनाया। ग्लोइंग बेस, हल्का ब्रॉन्ज टोन, डिफाइंड आईब्रो, शिमरी आई मेकअप, लंबी लैशेज और न्यूड-पीच लिप्स ने उनके चेहरे की खूबसूरती को और निखार दिया। माथे पर लगी छोटी-सी गोल बिंदी ने पूरे लुक में भारतीय एथनिक टच जोड़ दिया। हेयरस्टाइल को उन्होंने बेहद क्लासी रखा। सेंटर पार्टिंग के साथ लो स्लीक बन बनाया गया, जिससे उनका गोल्ड चोकर और स्कल्प्टेड बस्टियर दोनों साफ तौर पर हाइलाइट हो सके।

पढ़ें :- फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी के यहां इनकम टैक्स की छापा, बिगड़ी निर्माता की तबीयत, लंदन के अस्पताल में भर्ती
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...