Badrinath Dham donation Theft Row : बद्रीनाथ धाम में दान की रकम चोरी होने के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को चमोली पुलिस ने कल देर रात देहरादून स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। उसे बद्रीनाथ ले जाया गया है, जहाँ उससे पूछताछ की जा रही है। एसआईटी टीम का पर्यवेक्षण कर रहे डीएसपी मदन सिंह बिष्ट ने इसकी पुष्टि की है। पूछताछ के बाद, प्रमोद नौटियाल को आज ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, बद्रीनाथ धाम में दान-चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में बद्री-केदार मंदिर समिति (BKTC) की ओर से दावा किया गया था कि 45 दिन की फुटेज सुरक्षित है, लेकिन जांच टीम को सिर्फ 13 दिन की फुटेज ही मिल पाई। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल 32 दिन की सीसीटीवी फुटेज डिलीट होने को लेकर उठ रहा है। जांच में सामने आया कि बद्रीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की रकम की गणना के समय 500-500 रुपये के नोटों के बंडल और सोने-चांदी की भेंट को मंदिर से बाहर ले जाया गया।
सीसीटीवी फुटेज की जांच में आरोपित वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल पांच दिनों में आठ बार दान-चढ़ावे में हेराफेरी करता दिखाई दिया था। चर्चा है कि मामले में अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने खुद को बचाने के लिए सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दी होगी। फिलहाल, इस मामले में तीन स्तर पर जांच चल रही है। जिसमें विभागीय स्तर पर मंदिर समिति, पुलिस में दर्ज मामले की एसआईटी जांच और व्यवस्थागत मामलों की जांच गढ़वाल कमिश्नर की अगुआई में चल रही है।