1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. इस दिन रिलीज होगी मुख्यमंत्री विजय की ऐतिहासिक आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’

इस दिन रिलीज होगी मुख्यमंत्री विजय की ऐतिहासिक आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’

सी. जोसेफ विजय उर्फ थलापति विजय (C. Joseph Vijay, alias Thalapathy Vijay) राजनीति में आने से पहले ही उन्होंने आखिरी फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) के बारे में बताते हुए अभिनय छोड़ने की भी बात की थी।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। सी. जोसेफ विजय उर्फ थलापति विजय (C. Joseph Vijay, alias Thalapathy Vijay) राजनीति में आने से पहले ही उन्होंने आखिरी फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) के बारे में बताते हुए अभिनय छोड़ने की भी बात की थी।

पढ़ें :- इंडिगो फ्लाइट में बम की झूठी खबर से हड़कंप, 5 घंटे की देरी से हुई रवाना

जन नायक चुनाव से पहले ही रिलीज होने वाली थी लेकिन नहीं हो सकी। अब आपको यह जानकर खुशी होगी कि करीब 7 महीने बाद यह फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने कुछ दिन पहले ही हरी झंडी दी थी।
योर्क सिनेमा के एक्स पोस्ट के मुताबिक, विजय की फिल्म जन नायकन इसी महीने रिलीज हो रही है।

कब रिलीज हो रही है जन नायकन?

एक्स पर किए गए पोस्ट में कहा गया है कि 24 जुलाई से पर्दे पर मचेगा धमाल। आपको बता दे कि ‘लेट्स सिनेमा’ ने भी इसकी पुष्टि की है। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से इसके रिलीज डेट को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है। अब देखना होगा कि इस फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट कब आती है।

क्यों पोस्टपोन हो गई थी फिल्म?

पढ़ें :- भारत में एक दिन पहले दस्तक दे सकती है विजय की ‘जन नायकन’, रिलीज डेट को लेकर बढ़ी हलचल

जन नायकन फिल्म एच विनोद के निर्देशन में बनी है। सबसे पहले 10 जनवरी को सिनेमाघरों में आनेवाली थी लेकिन सेंसर बोर्ड से पास न होने के चलते अटकी रही। इसके बाद यह मामला कोर्ट में भी गया था​ फिर भी इसे पास नहीं किया गया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...