1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. टीवी एंकर मनीष पॉल पर टूटा दुखों का पहाड़, मां उर्मिल पॉल का 77 साल की उम्र में निधन

टीवी एंकर मनीष पॉल पर टूटा दुखों का पहाड़, मां उर्मिल पॉल का 77 साल की उम्र में निधन

फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) के फेमस होस्ट और एंकर मनीष पॉल (Maniesh Paul) पर दुखों का पहाड़ टुट पड़ा है। दिल्ली में उनकी मां उर्मिल पॉल (Urmil Paul) का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिवार ने उनकी मौत की वजह नहीं बताई है। उनकी मां की मौत की पुष्टि मनीष की टीम ने किया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) के फेमस होस्ट और एंकर मनीष पॉल (Maniesh Paul) पर दुखों का पहाड़ टुट पड़ा है। दिल्ली में उनकी मां उर्मिल पॉल (Urmil Paul) का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिवार ने उनकी मौत की वजह नहीं बताई है। उनकी मां की मौत की पुष्टि मनीष की टीम ने किया है।

पढ़ें :- अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को जानें कौन बांधता था राखी? आदित्य पंचोली के जवाब ने खोल दिया पूरा राज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Maniesh Paul (@manieshpaul)

पढ़ें :- अंदर आते ही असिस्टेंट डायरेक्टर ने अपनी शर्ट उतार दी, रामायण में नजर आने वाली काजल अग्रवाल के साथ सेट पर हुई थी एक डरावनी हरकत

बता दें कि मनीष पॉल (Maniesh Paul) ने अपने इंस्टाग्राम पर मां के साथ एक फोटो शेयर करते हुए एक नोट लिखा है। अपने पोस्ट में एंकर ने लिखा- ‘आज दुनिया थोड़ी शांत लग रही है। आज सुबह मैंने अपनी मां को अलविदा कहा—जो मेरा पहला घर थीं, मुझे सबसे ज़्यादा सुकून देने वाली थीं और अब तक की मेरी ज़िंदगी की सबसे मज़बूत महिला थीं। मेरे लिए आपकी क्या अहमियत थी या आपके जाने से जो खालीपन आया है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, लेकिन मैं अपने साथ आपका प्यार, आपकी हिम्मत, आपकी नेकी और आपके सिखाए हर सबक को लेकर आगे बढ़ूंगा। ये सब ज़िंदगी भर मेरे साथ रहेंगे। उम्मीद है कि अब आपको सुकून मिल गया होगा। मुझे उस तरह प्यार करने के लिए शुक्रिया, जैसा सिर्फ़ एक मां ही कर सकती है। फिर मिलने तक। हमेशा-हमेशा आपसे प्यार करता रहूंगा।

मनीष की टीम ने की पुष्टि

मनीष पॉल (Maniesh Paul) की टीम ने एक बयान में कहा कि बहुत दुख के साथ हम आपको बताना चाहते हैं कि एक्टर मनीष पॉल की मां का 77 साल की उम्र में आज दिल्ली में निधन हो गया। हम आपसे गुजारिश करते हैं कि कृपया उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’

मां के करीब थे मनीष

बता दें कि मनीष पॉल (Maniesh Paul) अपनी मां के बारे में अक्सर बात करते थे और सोशल मीडिया पर उनके साथ अपने रिश्ते की झलकियां शेयर करते रहते थे। वो अपनी मां के काफी करीब थे।

पढ़ें :- ‘कम्फर्ट जोन ने मुझे अंदर से कमजोर कर दिया था’, आर. माधवन ने सुनाया करियर का सबसे मुश्किल दौर

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...