1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News : BJP MLA मानवेंद्र सिंह का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार, पार्टी में शोक की लहर

UP News : BJP MLA मानवेंद्र सिंह का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार, पार्टी में शोक की लहर

यूपी (UP) के शाहजहांपुर जिले (Shahjahanpur District) की ददरौल विधानसभा सीट (Dadraul Assembly Seat) से भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह (BJP MLA Manvendra Singh) का 70 साल की उम्र में शुक्रवार दोपहर दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। यूपी (UP) के शाहजहांपुर जिले (Shahjahanpur District) की ददरौल विधानसभा सीट (Dadraul Assembly Seat) से भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह (BJP MLA Manvendra Singh) का 70 साल की उम्र में शुक्रवार दोपहर दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। बता दें कि मानवेंद्र सिंह (Manvendra Singh)  लंबे समय से लिवर रोग से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके समर्थकों और भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई।

पढ़ें :- UP News : सीएम योगी, बोले- जो बैलेट पेपर लूटने का काम करते थे, वो EVM पर उठा रहे हैं सवाल

कांग्रेस से भाजपा में आए मानवेंद्र सिंह (Manvendra Singh) ददरौल विधानसभा सीट (Dadraul Assembly Seat) से 2017 में चुनाव जीते थे। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने सपा प्रत्याशी राजेश वर्मा (SP Candidate Rajesh Verma) को हराया था। पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था। लिवर की बीमारी से ग्रसित होने के चलते वह काफी कमजोर हो गए थे।

विधायक अपने विनम्र स्वभाव के चलते लोगों से था जुड़ाव

भाजपा विधायक (BJP MLA) उपचार दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था। इसके चलते वह क्षेत्र में सक्रिय भी नहीं थे। शुक्रवार को दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना के बाद जिले के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। विधायक अपने विनम्र स्वभाव के चलते हुए लोगों से जुड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि शाम करीब पांच बजे तक उनका पार्थिव शरीर यहां पहुंचेगा। लंबे समय तक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहे मानवेंद्र सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष (Manvendra Singh District Panchayat President) भी रह चुके थे। उनके निधन पर सभी दलों के नेताओं ने शोक जताया है।

पढ़ें :- पूर्व सांसद धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी जमानत, पर सजा पर लगी रहेगी रोक
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...