HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: सीएम योगी ने कहा, प्रदेश में तकनीक का उपयोग कर स्वास्थ्य सेवाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा

UP News: सीएम योगी ने कहा, प्रदेश में तकनीक का उपयोग कर स्वास्थ्य सेवाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार मथुरा में वृंदावन स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम चैरिटेबल हॉस्पिटल में PET CT Scan मशीन का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में तकनीक का उपयोग कर स्वास्थ्य सेवाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार मथुरा में वृंदावन स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम चैरिटेबल हॉस्पिटल में PET CT Scan मशीन का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में तकनीक का उपयोग कर स्वास्थ्य सेवाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। आज दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में भी टेली-कंसल्टेशन के माध्यम से परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

पढ़ें :- जिस सोसाइटी में सर्वाधिक मतदान, उनके आरडब्ल्यूए को किया जाएगा सम्मानित : मण्डलायुक्त डाॅ. रोशन जैकब

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, ‘नर सेवा ही नारायण सेवा है’। ईश्वर को हर उस व्यक्ति के अंदर देखना जिसे हम दरिद्र मानते हैं, एक नारायण के रूप में उसकी पूजा करना…यही सच्ची सेवा है। अगर हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं तो फिर वास्तव में हमें धार्मिक कहलाने का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आभारी हैं, जिन्होंने ‘प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ के माध्यम से ‘आयुष्मान भारत’ की योजना देश में चलाई। देश की आधी आबादी को ₹5 लाख प्रतिवर्ष स्वास्थ्य सुविधा के लिए बीमा कवर दिया। साथ ही कहा कि,
उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में से 72 जनपदों में हम लोग डायलिसिस की फ्री सुविधा उपलब्ध करवा चुके हैं। सभी 75 जनपदों में ICU बेड की सुविधा देने में हम सफल हुए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...