1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: बदायूं में महिला जज ज्योत्सना राय ने किया सुसाइड, फंदे से ​लटकता मिला शव

UP News: बदायूं में महिला जज ज्योत्सना राय ने किया सुसाइड, फंदे से ​लटकता मिला शव

सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय की जज ज्योत्सना राय शनिवार सुबह अपने कोर्ट में नहीं पहुंचीं। इसके बाद साथी जजों ने उनके नंबर पर फोन किया लेकिन रिसीव नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि, जज के आवास का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक दर्दनाक घटना सामने आयी है। शनिवार सुबह सरकारी आवास में महिला जज ज्योत्सना राय का शव फंदे से लटका मिला। जज का शव फंदे से लटकते मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस टीम के साथ ही डीएम—एसएसपी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर छानबीन कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि, जांच कुछ अहम कागाज वहां पर मिले हैं। हालांकि, उसमें क्या लिखा है इसके बारे में जानकारी सामने नहीं आ पायी है।

पढ़ें :- CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के प्रस्ताव पर अखिलेश का समर्थन, चुनावों में बेईमानी करने का लगाया आरोप

जानकारी के मुताबिक, सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय की जज ज्योत्सना राय शनिवार सुबह अपने कोर्ट में नहीं पहुंचीं। इसके बाद साथी जजों ने उनके नंबर पर फोन किया लेकिन रिसीव नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि, जज के आवास का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने धक्का देकर दरवाजे को खोला तब पुलिस अंदर दाखिल हो पाई। बताया जा रहा है कि, अंदर कमरे में पंखे से उनका शव लटका हुआ था। घटना की सूचना पर डीएम मनोज कुमार और एसएसपी आलोक प्रियदर्शी समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया गया। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मौके पर छानबीन के दौरान कुछ अभिलेख मिले हैं, जो घटनाक्रम से संबंधित हो सकता है। सभी तथ्यों पर गहनता से जांच कराई जा रही है।

2019 में बनीं थीं सिविल जज
बताया जा रहा है कि, ज्योत्सना राय 2019 में सिविल जज बनी थीं। उनकी उम्र 29 साल बताई जा रही है। बदायूं में सिविल जज जूनियर डिवीजन की मुंसिफ मस्जिट्रेट थीं। बदायूं में उनकी दूसरी पोस्टिंग थी। इससे पहले वह अयोध्या में भी तैनात रह चुकी थीं।

पढ़ें :- PAK Terrorist Killed : उरी में एक पाकिस्तानी आतंकी ढेर, AK राइफल और पिस्तौल के साथ भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...