1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 20 जुलाई 2024 का राशिफलः आज के दिन कारोबार में होगी वृद्धि, जानिए शनिवार को कैसा रहेगा आपका दिन?

20 जुलाई 2024 का राशिफलः आज के दिन कारोबार में होगी वृद्धि, जानिए शनिवार को कैसा रहेगा आपका दिन?

आज का राशिफल 20 जुलाई 2024

By शिव मौर्या 
Updated Date

20 जुलाई 2024 का राशिफलः शनिवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, वृष राशि के लोगों के लिए आज नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

मेष – आज व्यर्थ के क्रोध से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। आज मित्रों का सहयोग भी मिल सकता है।

वृष – आज नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। लाभ के अवसर म‍िलेंगे।

मिथुन – आज किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आज नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं।

कर्क – भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

पढ़ें :- Navratri kanya pujan : नवरात्रि में कन्या पूजन इस दिन, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

सिंह – आज जीवनसाथी का साथ मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। आज कार्यक्षेत्र में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

कन्या – नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। पारिवारिक सुख में वृद्धि हो सकती है। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है।

तुला – स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आलस्य की अधिकता रहेगी। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। रुके हुए काम पूरा होने के योग हैं।

वृश्चिक – आज नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उच्चपद की प्राप्ति‍ हो सकती है। आज स्थान परिवर्तन के भी हो सकता है।

धनु – आज खर्चों की अधिकता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

पढ़ें :- उत्तराखंड का रहस्यमयी कोटगाड़ी मंदिर, जहां अदालत से हारे लोग चिट्ठी लिखकर लगाते हैं न्याय की अर्जी

मकर – नौकरी में तरकी का योग बन रहे हैं। परिवार से दूर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।

कुम्भ – आज मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन – मानसिक शान्ति‍ रहेगी, परन्तु फिर भी आत्मसंयत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...