1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. UP Politics : स्वामी प्रसाद मौर्य ने नई पार्टी का किया ऐलान, कहा- देश की पहली सरकार जो संपत्तियों को बेचने का कर रही है पाप

UP Politics : स्वामी प्रसाद मौर्य ने नई पार्टी का किया ऐलान, कहा- देश की पहली सरकार जो संपत्तियों को बेचने का कर रही है पाप

सपा और यूपी विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने गुरुवार को दिल्ली के तालकटोरा में नई पार्टी राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी (RSSP) का एलान कर दिया है। इस मौके पर उन्होंने भाजपा व आरएसएस (BJP-RSS) पर जोरदार हमला बोला।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। सपा और यूपी विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने गुरुवार को दिल्ली के तालकटोरा में नई पार्टी राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी (RSSP) का एलान कर दिया है। इस मौके पर उन्होंने भाजपा व आरएसएस (BJP-RSS) पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP) की सरकार इस देश की संपत्तियों को बेचने का पाप कर रही है।

पढ़ें :- फिल्म हनुमान अंश की निर्माता अनुप्रिया नागर को मिला रामायणी सम्मान, वृंदावन वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महराज के परिवार के साथ किया दर्शन

उन्होंने कहा कि धर्म की दुहाई देकर सत्ता में बैठे ये भूखे भेड़िए आज इंसानियत का कत्लेआम कर रहे हैं। हिंदू मुसलमानों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा और आरएसएस (BJP-RSS)  का जो इतिहास है, इस बात का गवाह है कि इस देश की आज़ादी में उनके परिवार और कुनबे का कोई व्यक्ति हिस्सेदार नहीं रहा है इसलिए देश से उन्हें कोई लगाव नहीं है। ये देश की पहली सरकार है जो कि देश की संपत्तियों को बेचने का पाप कर रही है।

पढ़ें :- बेसिक शिक्षा विभाग का निर्देश, टीईटी-सीटीईटी वाले शिक्षकों को दोबारा परीक्षा जरूरी नहीं

स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) लगातार अपने बयानों के कारण सपा नेतृत्व भी कई बार परेशानी में नजर आया और उन्हें पार्टी में ही विरोध का भी सामना करना पड़ा है। बीते दिनों उन्होंने पहले सपा के राष्ट्रीय महासचिव और फिर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद दिल्ली में नई पार्टी का एलान कर दिया। उन्होंने विपक्षी गठबंधन इंडिया को मजबूत करने की बात कही थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...