UP Rain Red Alert : यूपी के लगभग सभी शहरों में मॉनसून ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है, जहां राजधानी लखनऊ और उसके आस-पास के जिलों समेत पूर्वांचल में अच्छी बारिश देखने को मिल है, लेकिन बारिश से जुड़ी घटनाओं में कई मौतें भी हुई हैं। वहीं, पश्चिम यूपी में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।
UP Rain Red Alert : यूपी के लगभग सभी शहरों में मॉनसून ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है, जहां राजधानी लखनऊ और उसके आस-पास के जिलों समेत पूर्वांचल में अच्छी बारिश देखने को मिल है, लेकिन बारिश से जुड़ी घटनाओं में कई मौतें भी हुई हैं। वहीं, पश्चिम यूपी में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।
जानकारी के अनुसार, यूपी के 69 शहरों में गुरुवार को बारिश हुई। इस दौरान बारिश की अलग-अलग घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई। बुलंदशहर में मस्जिद की पुरानी दीवार गिरने से एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत हो गई। हरदोई में 2 बहने नदी में बह गईं। शामली के थाना भवन कस्बे में बारिश के दौरान टिन शेड की दीवार गिरने से 49 वर्षीय शाहिद की मौत हो गई, जबकि उनके दो बेटे अमन (17) और नोमान (15) गंभीर रूप से घायल हो गए।
बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र के मुंडाखेड़ा गांव में भारी बारिश के कारण एक दीवार गिरने दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए। वहीं, मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के भोखाहेड़ी गांव में लगातार बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया। इस हादसे में 20 बकरियों की मौत हो गई। गाजियाबाद के विजय नगर क्षेत्र की सर्वोदय कॉलोनी में बारिश के पानी से भरे नाले में गिरने से तीन वर्षीय बच्ची पल्लवी की मौत हो गई।
संत कबीर नगर के मेहदावल तहसील में खेतों में काम कर रहीं 17 वर्षीय चांदनी और एक दूसरे गांव में 60 वर्षीय वरसाना की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। कुशीनगर के थड़िभार गांव में 14 वर्षीय राहुल कुमार खेत की मेड़ पर खड़ा था, तभी उस पर बिजली गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस बीच, मौसम विभाग ने शुक्रवार को मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल और बदायूं में भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। पश्चिमी और मध्य यूपी के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा, लखनऊ और पूर्वांचल के जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।