1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट , लखनऊ समेत कई जिलों में तेज हवा साथ हुई बारिश

यूपी के इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट , लखनऊ समेत कई जिलों में तेज हवा साथ हुई बारिश

उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ (Lucknow) समेत तराई और पश्चिमी इलाकों में रविवार को मौसम (Weather) ने अचानक करवट ले लिया। राजधानी लखनऊ में सुबह बूंदाबांदी के साथ धूलभरी आंधी चली और कुछ समय के लिए आसमान घने काले बादलों से घिर गया।  सुबह काम पर निकलने वाले कई लोग एहतियात के तौर पर रेनकोट पहने नजर आए।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ (Lucknow) समेत तराई और पश्चिमी इलाकों में रविवार को मौसम (Weather) ने अचानक करवट ले लिया। राजधानी लखनऊ में सुबह बूंदाबांदी के साथ धूलभरी आंधी चली और कुछ समय के लिए आसमान घने काले बादलों से घिर गया।  सुबह काम पर निकलने वाले कई लोग एहतियात के तौर पर रेनकोट पहने नजर आए। वहीं प्रदेश के पश्चिमी जिलों और एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर तथा अयोध्या समेत करीब 15 शहरों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई।

पढ़ें :- क्रिकेटर रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का कैंसर से जूझने के बाद निधन

मौसम का मिजाज अभी इसी तरह रहेगा बदलता

मौसम विभाग (Meteorological Department) ने प्रदेश के 35 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 10 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी (Hailstorm Alert) जारी की है। विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटे तक प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह बदलता रहेगा। बारिश और तेज हवाओं का असर खेती किसानी पर भी दिखा। कई इलाकों में खड़ी फसलें झुक गईं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ी है। हालांकि तापमान में आई गिरावट से लोगों को उमस और बढ़ती गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है।

19 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया है। अगले दो दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी आशंका है। इसके अलावा 19 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसका असर प्रदेश के मौसम पर व्यापक रूप से पड़ सकता है।

पढ़ें :- महिला सांसदों को भेज कर, सीट पर कब्जा करके आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हो...कांग्रेस पर पीएम मोदी ने साधा निशाना
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...