1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. US F-4 Phantom fighter jet crash : अमेरिकी F-4 फैंटम फाइटर जेट क्रैश , दोनों पायलटों की मौत

US F-4 Phantom fighter jet crash : अमेरिकी F-4 फैंटम फाइटर जेट क्रैश , दोनों पायलटों की मौत

ग्रीस की राजधानी एथेंस के उत्तर में तनागरा एयर बेस पर उस समय बड़ा हादसा हो गया जब वहां चल रहे ‘एथेंस फ्लाइंग वीक’ एयर शो के दौरान Hellenic Air Force का एक फैंटम F4 फाइटर जेट क्रैश हो गया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

US F-4 Phantom fighter jet crash :  ग्रीस की राजधानी एथेंस के उत्तर में तनागरा एयर बेस पर उस समय बड़ा हादसा हो गया जब वहां चल रहे ‘एथेंस फ्लाइंग वीक’ एयर शो के दौरान Hellenic Air Force का एक फैंटम F4 फाइटर जेट क्रैश हो गया। खबरों के अनुसार, कम ऊंचाई पर करतब (मैन्यूवर) दिखाने के दौरान हुए इस हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई। air Show में हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे, लेकिन गनीमत यह रही कि दर्शकों में से किसी को चोट नहीं आई। यह दुर्घटना कम ऊंचाई पर करतब दिखाने के दौरान हुई, जिसके बाद लगी आग से धुएं का बड़ा गुबार उठा।

पढ़ें :- Flydubai Pilot Attack: ‘कैप्टन सोना मत… हमें आपकी जरूरत है’, करीब 45 मिनट तक कैप्टन को बचाने में जुटे रहे इजरायली डेंटिस्ट, बताया आंखों देखा हाल

खबरों के मुताबिक,दोनों पायलट क्रैश वाली जगह से कुछ दूरी पर बेहोश हालत में मिले। ग्रीस के नेशनल डिफेंस मिनिस्टर निकोस डेंडियास ने बाद में उनकी मौत की पुष्टि की और शनिवार से सोमवार तक आर्म्ड फ़ोर्स के लिए तीन दिन के शोक की घोषणा की।

मिलिट्री सूत्रों के अनुसार, दोनों पायलटों को हज़ारों घंटे की फ़्लाइट का अनुभव था।

यह घटना दो दिन तक चलने वाले ‘Athens Flying Week’ के दौरान हुई, जिसमें यूरोप और एशिया के देशों की Aerial teams हिस्सा लेती हैं।

पढ़ें :- भारत ही नहीं ये 6 देश भी 2036 ओलंपिक की मेज़बानी की दौड़ में शामिल, IOC को होस्ट को चुनने लगेंगे ढाई साल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...