1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. US Flash Flood : ग्रैंड कैन्यन में अचानक आई बाढ़ , 20 से ज्यादा लोग लापता, पुल बह गए

US Flash Flood : ग्रैंड कैन्यन में अचानक आई बाढ़ , 20 से ज्यादा लोग लापता, पुल बह गए

अमेरिका के एरिजोना स्थित ग्रैंड कैन्यन में अचानक आई बाढ़ के बीच 20 से ज्यादा लोगों के लापता होने की सूचना है। राहत और बचाव टीमों ने अब तक 62 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। ए

By अनूप कुमार 
Updated Date

US Flash Flood :  अमेरिका के एरिजोना स्थित ग्रैंड कैन्यन में अचानक आई बाढ़ के बीच 20 से ज्यादा लोगों के लापता होने की सूचना है। राहत और बचाव टीमों ने अब तक 62 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। एरिजोना में शनिवार को ब्राइट एंजेल कैन्यन और फैंटम रेंच इलाके में अचानक आई बाढ़ से स्‍थ‍ित‍ि ब‍िगड़ गई। बाढ़ के तेज बहाव में ब्राइट एंजेल क्रीक पर बने लगभग सभी पैदल पुल बह गए हैं, जिससे कई ट्रेल्स पर आवाजाही प्रभावित हुई है।

पढ़ें :- Indonesia Volcano Eruption : इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट, 300 उड़ानें प्रभावित और स्कूल बंद

खबरों के अनुसार, पार्क अधिकारियों ने बताया कि वे एरिजोना डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी के साथ मिलकर बचाव और निकासी अभियान (Rescue and Evacuation Operation) चला रहे हैं। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि प्रभावित क्षेत्र में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं या नहीं।

इस बीच, पार्क प्रशासन ने बताया कि 30 अगस्त की सुबह तक 62 लोगों को फैंटम रैंच और लोअर नॉर्थ काइबाब ट्रेल इलाके से सुरक्षित निकाला जा चुका है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...