1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को दी खुली धमकी, कहा- बंधकों को छोड़ो, वरना बेमौत मारे जाओगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को दी खुली धमकी, कहा- बंधकों को छोड़ो, वरना बेमौत मारे जाओगे

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने हमास (Hamas) को कड़ी चेतावनी दी है कि वह गाजा में बंधकों को तुरंत रिहा करे, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। बुधवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' (Social media platform 'Truth Social') पर ट्रंप ने लिखा, ‘शलोम हमास’ का अर्थ होता है हैलो और गुडबाय – तुम्हें खुद चुनना है।

By santosh singh 
Updated Date

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने हमास (Hamas) को कड़ी चेतावनी दी है कि वह गाजा में बंधकों को तुरंत रिहा करे, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। बुधवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ (Social media platform ‘Truth Social’) पर ट्रंप ने लिखा, ‘शलोम हमास’ का अर्थ होता है हैलो और गुडबाय – तुम्हें खुद चुनना है। अभी सभी बंधकों को रिहा करो, ना कि बाद में। जिन लोगों की हत्या की गई, उनके शव भी तुरंत वापस करो, अन्यथा यह तुम्हारे लिए खत्म हो जाएगा। केवल बीमार और विकृत मानसिकता के लोग शवों को रखते हैं, और तुम बीमार और विकृत हो!

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

इजरायल को पूरा समर्थन 

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

ट्रंप ने आगे कहा कि वह इजरायल को वह सब कुछ देंगे, जिसकी उसे “काम खत्म करने” के लिए जरूरत है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा,कि अगर तुमने मेरी बात नहीं मानी, तो हमास (Hamas)  का एक भी सदस्य सुरक्षित नहीं रहेगा। यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब व्हाइट हाउस ने पुष्टि की कि अमेरिका सीधे हमास (Hamas)  से बातचीत कर रहा है ताकि बंधकों की रिहाई सुनिश्चित की जा सके।

अमेरिका और हमास के बीच पहली बार सीधी बात

अब तक अमेरिका ने हमास (Hamas)  के साथ सीधी बातचीत से परहेज किया था, क्योंकि वह इसे एक आतंकवादी संगठन मानता है। लेकिन अब बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी अधिकारी कतर में हमास के प्रतिनिधियों से मिले हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि अमेरिकी दूत एडम बोहलर ने हाल के हफ्तों में दोहा में हमास के प्रतिनिधियों से दो बार मुलाकात की है। इस बातचीत से पहले कई अन्य माध्यमों से संवाद किया गया था।

गाजा छोड़ने की सलाह और नागरिकों को चेतावनी

ट्रंप ने हमास (Hamas)  नेतृत्व को गाजा छोड़ने की सलाह देते हुए कहा कि नेताओं के लिए यह सही समय है कि वे गाजा से निकल जाएं, जब तक उनके पास मौका है। उन्होंने गाजा के लोगों को भी चेतावनी दी कि एक खूबसूरत भविष्य तुम्हारा इंतजार कर रहा है, लेकिन अगर तुमने बंधकों को रखा तो तुम मारे जाओगे।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है

अमेरिका की मध्यस्थता और इजरायल की स्थिति

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट (White House Press Secretary Caroline Levitt) ने बताया कि अमेरिका ने इजरायल से परामर्श के बाद ही हमास के साथ वार्ता शुरू की है। अमेरिका इस बातचीत को “अमेरिकी लोगों के सर्वोत्तम हित में एक ईमानदार प्रयास” बता रहा है। इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर कहा कि उन्हें इन सीधी वार्ताओं की जानकारी दी गई है, लेकिन कोई अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की गई।

हमास और कतर की भूमिका

रिपोर्ट के अनुसार, हमास (Hamas)  2012 से कतर की राजधानी दोहा में अपने दफ्तर का संचालन कर रहा है। यह कथित तौर पर ओबामा प्रशासन के अनुरोध पर किया गया था। कतर अमेरिका का एक महत्वपूर्ण सहयोगी है और उसने कई कूटनीतिक वार्ताओं को सफलतापूर्वक संपन्न किया है, जिनमें ईरान, तालिबान और रूस के साथ बातचीत भी शामिल है। कतर, अमेरिका और मिस्र के साथ मिलकर गाजा में युद्धविराम के लिए मध्यस्थता कर रहा है।

गाजा में कितने बंधक?
इजरायल के अनुसार, गाजा में अभी भी 59 बंधक मौजूद हैं, जिनमें से 24 के जीवित होने की संभावना है। इनमें अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं। ट्रंप की यह धमकी दर्शाती है कि अमेरिका इजरायल के समर्थन में पूरी तरह खड़ा है और वह हमास (Hamas)  पर अधिक दबाव बनाने के मूड में है। अब देखना होगा कि हमास (Hamas)  इस चेतावनी को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या वह बंधकों की रिहाई के लिए कोई कदम उठाता है या नहीं।

पढ़ें :- रामपथ पर साकार हुई रामायण, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमी अयोध्या
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...