अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को पांच दिनों के टाल दिया है। ट्रंप के फैसले पर ईरान की तरफ से भी जवाब आ गया है। रॉयटर्स के मुताबिक, ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति को जवाब देते हुए कहा है कि 'ट्रंप पीछे हट गए हैं। 'IRGC से जुड़े ईरानी मीडिया का दावा राष्ट्रपति ट्रंप के साथ कोई बातचीत नहीं हुई।
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को पांच दिनों के टाल दिया है। ट्रंप के फैसले पर ईरान की तरफ से भी जवाब आ गया है। रॉयटर्स के मुताबिक, ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति को जवाब देते हुए कहा है कि ‘ट्रंप पीछे हट गए हैं। ‘IRGC से जुड़े ईरानी मीडिया का दावा राष्ट्रपति ट्रंप के साथ कोई बातचीत नहीं हुई। उनका दावा है कि ईरान के जवाबी हमले के डर से ट्रंप खुद पीछे हट गए।
🔴 BREAKING | Iran's Foreign Ministry: There are no negotiations between Tehran and Washington. The statements by the U.S. president are part of an effort to lower energy prices and buy time for implementing his military plans.
— Iran Military Media (@IRMilitaryMedia) March 23, 2026
ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि तेहरान और वॉशिंगटन के बीच कोई बातचीत नहीं हो रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान ऊर्जा की कीमतें कम करने और अपनी सैन्य योजनाओं को लागू करने के लिए समय हासिल करने की कोशिश का हिस्सा हैं। ईरान ने कहा कि ट्रंप पीछे हट गए। कोई बातचीत भी नहीं हो रही है।
Trump backed down. There are no negotiations either. pic.twitter.com/eQAcu9ohN6
— Iran Military News ☫ (@IranMilitaryEN) March 23, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने कहा कि मैंने युद्ध विभाग को निर्देश दिया है कि चल रही बैठकों और चर्चाओं की सफलता के आधार पर, ईरानी बिजली संयंत्रों और ऊर्जा अवसंरचनाओं पर सभी सैन्य हमलों को पांच दिनों के लिए स्थगित कर दिया जाए।