1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. US सीक्रेट सर्विस एजेंट के साथ बंदूक की नोंक पर लूटपाट, राष्ट्रपति जो बाइडन की कैलिफोर्निया यात्रा के दौरान हुई वारदात

US सीक्रेट सर्विस एजेंट के साथ बंदूक की नोंक पर लूटपाट, राष्ट्रपति जो बाइडन की कैलिफोर्निया यात्रा के दौरान हुई वारदात

दुनियाभर को कानून-व्यवस्था को लेकर नसीहतें देने वाले अमेरिका के हालात कैसे हैं? इसका अंदाजा कैलिफोर्निया (California) की इस घटना से लगया जा सकता है कि इस सप्ताह के अंत में कैलिफोर्निया में बंदूक की नोंक (Gunpoint During) पर एक सीक्रेट सर्विस एजेंट (Secret Service Agent) को ही कथित तौर पर लूट लिया गया।

By santosh singh 
Updated Date

लॉस एंजिल्स। दुनियाभर को कानून-व्यवस्था को लेकर नसीहतें देने वाले अमेरिका के हालात कैसे हैं? इसका अंदाजा कैलिफोर्निया (California) की इस घटना से लगया जा सकता है कि इस सप्ताह के अंत में कैलिफोर्निया में बंदूक की नोंक (Gunpoint During) पर एक सीक्रेट सर्विस एजेंट (Secret Service Agent) को ही कथित तौर पर लूट लिया गया। इस वारदात को तब अंजाम दिया गया है, जब उसी समय लॉस एंजिल्स (Los Angeles) में एक हाई-प्रोफाइल फंडरेजर कार्यक्रम के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन (President Joe Biden) मौजूद थे। यह जानकारी फॉक्स न्यूज (Fox News) ने दी है।

पढ़ें :- CBSE चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव का तबादला, OSM खरीद प्रक्रिया की होगी जांच

यह घटना शनिवार देर शाम स्थानीय समयानुसार लगभग 9:30 बजे टस्टिन फील्ड्स एक आवासीय समुदाय में हुई। टस्टिन पुलिस विभाग (Tustin Police Department) ने बताया कि लूटपाट की रिपोर्ट मिलने पर अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों के मुताबिक, लूटपाट का शिकार यूएस सीक्रेट सर्विस (US Secret Service) का सदस्य बना। लूटपाट के दौरान बंदूक की नोक पर उसका सामान जबरन ले लिया गया। फॉक्स न्यूज (Fox News) के अनुसार, हालात इतने बिगड़े कि एक एजेंट की ओर से गोलीबारी हुई, हालांकि यह साफ नहीं है कि संदिग्ध को चोटें आई या नहीं।

टस्टिन पुलिस विभाग (Tustin Police Department) ने डकैती में शामिल अपराधियों की पहचान करने में सहायता के लिए एक सार्वजनिक अपील जारी की है। फॉक्स न्यूज (Fox News)  की रिपोर्ट के अनुसार, प्रासंगिक जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति को 714-573-3372 पर विभाग से संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

राष्ट्रपति बाइडन वारदात के दौरान फंडरेजर कार्यक्रम में थे व्यस्त

इस बीच, राष्ट्रपति जो बाइडन (President Joe Biden) उसी शाम लॉस एंजिल्स (Los Angeles) में एक फंडरेजर कार्यक्रम में व्यस्त थे। पीकॉक थिएटर में आयोजित इस समारोह में जॉर्ज क्लूनी, जूलिया रॉबर्ट्स और बारबरा स्ट्रीसैंड सहित कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। इस कार्यक्रम ने कथित तौर पर बाइडन अभियान के लिए 30 मिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक की राशि जुटाई, जो इसकी हाई-प्रोफाइल प्रकृति और फंडरेजर कार्यक्रम की सफलता को रेखांकित करता है।

पढ़ें :- ‘गृह’ नामक कोई मंत्रालय यूपी में है क्या...' अखिलेश ने पैरा एथलीट चिराग त्यागी और कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की हत्या पर उठाए सवाल

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...