1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips Reading : वास्तु के ये नियम पढ़ाई में दिलाते है सफलता, बना लें पढ़ने वाला कमरा

Vastu Tips Reading : वास्तु के ये नियम पढ़ाई में दिलाते है सफलता, बना लें पढ़ने वाला कमरा

चचंल मन पढ़ने लिखने में बाधा उत्पन्न करता है। मन लगाकर पढ़ाई नहीं किया तो शिक्षा क्षेत्र में असफलता हाथ लगती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips Reading : चचंल मन पढ़ने लिखने में बाधा उत्पन्न करता है। मन लगाकर पढ़ाई नहीं किया तो शिक्षा क्षेत्र में असफलता हाथ लगती है। माता-पिता बच्चों को लेकर काफी चिंतित रहते है। अगर आपके साथ भी ऐसी समस्या आ रही है तो वास्तु के कुछ नियमों को आजमाकर देखना चाहिए।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

इन चीजों को रखें कमरे से दूर रखें
माता-पिता कभी भी पढ़ाई वाले कमरे में टीवी, रद्दी, मैगजीन आदि  न रखें। जिस कमरे में बच्चे पढ़ाई करते हैं वो खुला हुआ हो, वहां पर सूर्य किरणें आएं और रोजना उसकी सफाई होनी चाहिए।

कमरे का रंग
बच्चे जिस कमरे में पढ़ाई करते हैं उसका कलर भी आपको सोच-समझ कर रखना चाहिए। बच्चों के कमरे को कभी भी डार्क कलर से न रंगें। इससे शिक्षा के क्षेत्र में बच्चे को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

बैठने की दिशा
बच्चों के पढ़ाई के कमरे की दिशा उत्तर-पूर्व होगी तो इससे बच्चे का मन पढ़ाई में लगेगा। इसके साथ ही उसकी बुद्धि भी तेज होगी।

इस तरह रखें टेबल
बच्चों की पढ़ने वाली टेबल के सामने माता सरस्वती की तस्वीर लगाएं।

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...