1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vat Savitri Vrat 2024 : विशेष मुहूर्त में रखा जाएगा वट सावित्री व्रत , जानें तारीख

Vat Savitri Vrat 2024 : विशेष मुहूर्त में रखा जाएगा वट सावित्री व्रत , जानें तारीख

हिंदू धर्म में महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना लेकर ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को वट सावित्री का व्रत रखती हैं।  सुहागिन महिलाएं वट सावित्री  के व्रत का पालन नियम पूर्वक करतीं है। प्राचीन कथाओं के अनुसार ,सुखी दांपत्य जीवन की कामना को पूरा करने के लिए सुहागिन महिलाएं  वट वृक्ष की पूजा और परिक्रमा करतीं है। बता दें कि वट वृक्ष में भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vat Savitri Vrat 2024 :  हिंदू धर्म में महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना लेकर ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को वट सावित्री का व्रत रखती हैं।  सुहागिन महिलाएं वट सावित्री  के व्रत का पालन नियम पूर्वक करतीं है। प्राचीन कथाओं के अनुसार ,सुखी दांपत्य जीवन की कामना को पूरा करने के लिए सुहागिन महिलाएं  वट वृक्ष की पूजा और परिक्रमा करतीं है। बता दें कि वट वृक्ष में भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना जाता है।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

हिंदी पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की  पवित्र अमावस्या तिथि के दिन वट सावित्री का व्रत रखा जाता है। इस दिन वट वृक्ष का पूजन करने का विधान है और पूजा करते समय महिलाएं देवी सावित्री की तरह अपने अखण्ड सुहाग की रक्षा का वरदान मांगती हैं। आइए जानते हैं इस साल कब है वट सावित्री व्रत और पूजा का शुभ मुहूर्त?

वट सावित्री व्रत 2024 कब है?
वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल 5 जून 2024 को शाम 7 बजकर 54 मिनट पर ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि शुरू होगी। इसका समापन 6 जून को शाम 6 बजकर 7 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार वट सावित्री का व्रत 6 जून 2024, गुरुवार के दिन रखा जाएगा।

वट वृक्ष की पूजा
पौराणिक कथा के अनुसार, देवी सावित्री ने पति को संकट से उबारने के लिए ने घोर तप किया जिससे प्रसन्न होकर यमराज ने पति सत्यवान के प्राण वट वृक्ष के नीचे ही लौटाए थे और वरदान भी दिया था कि जो सुहागिन वट वृक्ष की पूजा करेंगी उन्हें अखंड सौभाग्यवती रहने का आशीर्वाद मिलेगा।

पढ़ें :- Navratri kanya pujan : नवरात्रि में कन्या पूजन इस दिन, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...