1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Viral Video : देखें कयामत का लाइव मंजर…ताश के पत्तों की तरह ढहा ग्रीनलैंड का विशाल ग्लेशियर

Viral Video : देखें कयामत का लाइव मंजर…ताश के पत्तों की तरह ढहा ग्रीनलैंड का विशाल ग्लेशियर

ग्रीनलैंड (Greenland) का विशाल हिमखंड (Iceberg)  जब टूट कर नीचे गिरा तो समुंदर हिल गया,जिससे जोरदार धमाका हुआ और पानी में ऊंची लहरें उठ गईं। यह खतरनाक और दुर्लभ नज़ारा कैमरे में कैद हो गया।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। ग्रीनलैंड (Greenland) का विशाल हिमखंड (Iceberg)  जब टूट कर नीचे गिरा तो समुंदर हिल गया,जिससे जोरदार धमाका हुआ और पानी में ऊंची लहरें उठ गईं। यह खतरनाक और दुर्लभ नज़ारा कैमरे में कैद हो गया।

पढ़ें :- US Territory Est 2026 : डोनाल्ड ट्रंप ने साझा किया नया नक्शा, कनाडा, वेनेजुएला और ग्रीनलैंड को बताया अमेरिकी भू-भाग

ग्लोबल वॉर्मिंग (वैश्विक तापवृद्धि) और जलवायु परिवर्तन के कारण हमारी पृथ्वी किस कदर संकट में है, इसका एक बेहद चिंताजनक मंजर ग्रीनलैंड में देखने को मिला है। यहां एक विशालकाय हिमखंड अचानक मुख्य ग्लेशियर से टूटकर समुद्र में समा गया, जिससे समुद्र में ऊंची लहरें उठ गईं और पूरे आर्कटिक क्षेत्र में हलचल तेज हो गई।

बता दें कि बढ़ते वैश्विक तापमान की वजह से ये ध्रुवीय ग्लेशियर अपनी प्राकृतिक क्षमता से कहीं अधिक तेजी से पिघल और टूट रहे हैं, जो भविष्य में समुद्री जलस्तर बढ़ने का एक बड़ा कारण बन सकते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, यदि कार्बन उत्सर्जन पर जल्द ही लगाम नहीं लगाई गई, तो ऐसी विनाशकारी घटनाएं तटीय इलाकों के लिए एक बड़ा खतरा बन जाएंगी। इतनी बड़ी लहर उठी कि अनुभवी गाइड भी हैरान रह गए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...