1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO-प्रेमानंद महाराज का दर्शन करने पहुंचे अभिनेता आशुतोष राणा, बोले- आपकी दृष्टि पड़ने मात्र से हो गया सेनेटाइज…

VIDEO-प्रेमानंद महाराज का दर्शन करने पहुंचे अभिनेता आशुतोष राणा, बोले- आपकी दृष्टि पड़ने मात्र से हो गया सेनेटाइज…

आध्यात्मिक धर्म गुरु संत प्रेमानंद महाराज (Saint Premananda Maharaj)  जी से मिलने की चाहत आम हो या खास सभी को रहती है। इसी चाहत के साथ फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा (Ashutosh Rana)  गुरुवार सुबह उनके आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज (Saint Premananda Maharaj)  का आशीर्वाद लिया और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

By santosh singh 
Updated Date

वृंदावन। आध्यात्मिक धर्म गुरु संत प्रेमानंद महाराज (Saint Premananda Maharaj)  जी से मिलने की चाहत आम हो या खास सभी को रहती है। इसी चाहत के साथ फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा (Ashutosh Rana)  गुरुवार सुबह उनके आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज (Saint Premananda Maharaj)  का आशीर्वाद लिया और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा (Ashutosh Rana)  ने कहा कि आपकी दृष्टि पड़ने से सेनेटाइज हो गया।

पढ़ें :- केवल प्यादे ही पिटेंगे या बादशाह भी...राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में हुई कार्रवाई पर बोले स्वामी प्रसाद मौर्य

संत प्रेमानंद महाराज (Saint Premananda Maharaj) के दर्शन करने पहुंचे अभिनेता आशुतोष राणा (Ashutosh Rana)  ने कहा कि उनकी पत्नी और छोटा बेटा प्रतिदिन उनके प्रवचन सुनते हैं। उन्होंने आपके स्वास्थ्य की कामना की है। आशुतोष राणा (Ashutosh Rana)  ने कहा कि हमें नहीं लग रहा आप अस्वस्थ हैं। इस पर संत प्रेमानंद महाराज (Saint Premananda Maharaj)  ने हंसते हुए कहा कि रोज डायलिसिस होती है। इस पर आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) ने कहा कि हमें आप कहीं से भी शरीर से, मन से आत्मा से सभी तरह स्वस्थ लगते हैं।

संत प्रेमानंद महाराज (Saint Premananda Maharaj)  से मिलने पहुंचे अभिनेता आशुतोष राणा (Actor Ashutosh Rana) ने कहा यह गुरु कृपा है आपके दर्शन हो गए। अन्यथा हम लोग माया के पंथ में फंसे रहते हैं। इस पर संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि अपनी प्रतिष्ठा,अपने धन और भोग वासनाओं को एक साइड में करके भक्ति पंथ पर चलना कठिन है। लोक प्रतिष्ठा मिलती हैस इसके आगे चलने की कोई इच्छा नहीं होती। इस पर आशुतोष राणा ने कहा कि आपकी कृपा बनी रहे।

भक्ति पंथ की तरफ चलना कठिन

पढ़ें :- मोदी मंत्रिमंडल से हटाए जा सकते हैं धर्मेंद्र प्रधान और हरदीप पुरी, राघव चड्ढा, पूर्व RBI गवर्नर शक्तिकांत दास समेत ये नेता कैबिनेट में होंगे शमिल

प्रेमानंद महाराज (Saint Premananda Maharaj)  के दर्शन के दौरान आशुतोष राणा ने बताया कि वह अपने गुरु दद्दा जी महाराज की शरण में 1984 में आ गए थे और 2020 अंतिम सांस तक उनके साथ रहे। यह तो गुरु कृपा है जो आपके दर्शन हो गए। अन्यथा हम लोग माया के पंथ में फंसे रहते हैं। इस पर प्रेमानंद महाराज (Premananda Maharaj) ने कहा कि अपनी प्रतिष्ठा, अपने धन और भोग वासनाओं को एक साइड में करके भक्ति पंथ पर चलना कठिन है। लोक प्रतिष्ठा मिलती है। इसके आगे चलने की कोई इच्छा नहीं होती। आशुतोष राणा (Ashutosh Rana)   ने कहा कि महाराज बस आपकी कृपा हम पर बनी रहे।

आप अभी 85 वर्ष रहेंगे

स्वास्थ्य को लेकर चल रही चर्चाओं पर आशुतोष राणा ने कहा कि वह अब आपके स्वास्थ्य को लेकर नहीं पूछेंगे। आप अभी 80-85 वर्ष रहेंगे। इस पर प्रेमानंद महाराज (Saint Premananda Maharaj)  ने कहा कि 20 साल हो गए हैं हमारी किडनी खराब हुए। तो एक संत आए थे हमाए आश्रम में। उन्होंने हमसे कहा कि ए महात्मा तुम्हारे चेहरे पर निराशा दिखाई दे रही है। इस पर हमने उनसे कहा कि हमारी दोनों किडनी खराब हैं, अब कभी भी मर सकते हैं। इस पर उन संत ने कहा कि नहीं 80 वर्ष। अब इस बात को 20 वर्ष तो हो गए और 55,56 वर्ष की आयु है, लेकिन वह संत दोबारा नहीं मिले।

आशुतोष राणा ने सुनाया शिव तांडव

आशुतोष राणा ने इसके बाद प्रेमानंद महाराज (Saint Premananda Maharaj)  को भगवान शिव की महिमा का वर्णन करते हुए शिव तांडव सुनाया। इसके बाद संत प्रेमानंद महाराज के शिष्यों ने उनको श्री जी की प्रसादी चुनरी पहनाई। फिर आशुतोष राणा ने संत प्रेमानंद महाराज (Saint Premananda Maharaj)  को नर्मदेश्वर महादेव भेंट किए। साथ ही श्री जी की सेेवा के लिए लाल चंदन और कन्नौज का इत्र भेंट किया।

पढ़ें :- Bhadli Navami 2026 : भड़ली नवमी पर करें विष्णु सहस्रनाम का पाठ , चातुर्मास आरंभ से पहले विवाह लिए आखिरी शुभ मुहूर्त

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...