1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Video : बुमराह की खतरनाक यॉर्कर से ईशान किशन हुए चोटिल, दर्द में कराहते दिखे विकेटकीपर

Video : बुमराह की खतरनाक यॉर्कर से ईशान किशन हुए चोटिल, दर्द में कराहते दिखे विकेटकीपर

Ishan Kishan's Injury : टी20 वर्ल्ड कप से पहले कई टीमों के लिए उनके खिलाड़ियों का चोटिल होना बड़ा सिरदर्द साबित हुआ है। जिसमें मेजबान भारत भी शामिल है। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले वाशिंगटन सुंदर को चोट लगी थी, जबकि तिलक वर्मा को सर्जरी करानी पड़ी थी। जबकि वार्मअप मैच के दौरान चोटिल हुए हर्षित राणा को पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। इस बीच, नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले भारत के प्रैक्टिस सेशन से जो तस्वीरें सामने आयी, वह चिंताएं बढ़ाने वाली हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

Ishan Kishan’s Injury : टी20 वर्ल्ड कप से पहले कई टीमों के लिए उनके खिलाड़ियों का चोटिल होना बड़ा सिरदर्द साबित हुआ है। जिसमें मेजबान भारत भी शामिल है। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले वाशिंगटन सुंदर को चोट लगी थी, जबकि तिलक वर्मा को सर्जरी करानी पड़ी थी। जबकि वार्मअप मैच के दौरान चोटिल हुए हर्षित राणा को पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। इस बीच, नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले भारत के प्रैक्टिस सेशन से जो तस्वीरें सामने आयी, वह चिंताएं बढ़ाने वाली हैं।

पढ़ें :- RCB को लगा बड़ा झटका! यश दयाल पूरे आईपीएल सीजन से हुए बाहर, जानिए क्या है वजह

दरअसल, नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले एक दिन पहले स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की ज़ोरदार यॉर्कर लगने से ईशान किशन चोटिल हो गए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें ईशान गेंद पैर पर लगने के बाद दर्द में कराहते दिखे। वीडियो में देखा जा सकता है कि जसप्रीत बुमराह नेट्स में ईशान किशन को गेंदबाजी कर रहे हैं। इस दौरान एक तेज यॉर्कर ईशान को लगती है। जिसके तुरंत बाद विकेटवीपर बल्लेबाज लंगड़ाते हुए मैदान पर बैठ जाते हैं। इसके बाद फिजियो उनके पास आते हैं और बुमराह भी बल्लेबाज के पास जाकर उनका हाल-चाल जानते हैं।

पढ़ें :- RCB का बड़ा फैसला: भगदड़ में जान गंवाने वालों की याद में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें हमेशा रहेंगी खाली

हालांकि, ये अभी साफ नहीं हो पाया है कि ईशान किशन की चोट कितनी गंभीर है। भारतीय फैंस उम्मीद करेंगे कि ईशान ठीक हों, क्योंकि वह इस समय शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं और उनका खेलना डिफेंडिंग चैंपियन भारत के लिए काफी अहम है। नामीबिया के खिलाफ ईशान और संजू सैमसन ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। अभिषेक शर्मा को पेट की दिक्कत की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा। उन्हें नामीबिया मैच से एक दिन पहले डिस्चार्ज कर दिया गया था, लेकिन ऐसा लगता नहीं है कि भारत उन्हें जल्दी वापस लाएगा, क्योंकि उन्हें कम समय में वापस आना है और अगले गेम, जो कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ होगा, इससे पहले ट्रैवल करना है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...