1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-मुरादाबाद में प्राइमरी स्कूल की प्रिंसिपल को टीचर ने दिया धक्का, BSA दोनों को सस्पेंड कर,अलग-अलग स्कूलों से किया अटैच

Video-मुरादाबाद में प्राइमरी स्कूल की प्रिंसिपल को टीचर ने दिया धक्का, BSA दोनों को सस्पेंड कर,अलग-अलग स्कूलों से किया अटैच

UP News: यूपी के मुरादाबाद जिले में एक प्राइमरी स्कूल में प्रिंसिपल और टीचर के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। यहां टीचर और प्रिंसिपल के बीच जमकर मारपीट हुई, टीचर ने प्रधानाचार्य कार्यालय में कुर्सी पर बैठी प्रिंसिपल को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इस दौरान टीचर के साथ एक अन्य महिला भी थी।

By santosh singh 
Updated Date

UP News: यूपी के मुरादाबाद जिले में एक प्राइमरी स्कूल में प्रिंसिपल और टीचर के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। यहां टीचर और प्रिंसिपल के बीच जमकर मारपीट हुई, टीचर ने प्रधानाचार्य कार्यालय में कुर्सी पर बैठी प्रिंसिपल को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इस दौरान टीचर के साथ एक अन्य महिला भी थी। दोनों ने प्रिंसिपल को खूब खरी खोटी भी सुनाई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार (District Basic Education Officer Vimlesh Kumar) ने स्कूल की प्रिंसिपल शकुंतला देवी (Principal Shakuntala Devi) और टीचर संगीता रानी (Teacher Sangeeta Rani) को सस्पेंड कर दिया है। दोनों को अलग-अलग स्कूलों से अटैच किया गया है। बीएसए (BSA) ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए पूरे जिले के टीचर्स और स्कूल प्रशासन को निर्देश दिया है कि स्कूलों में टीचर्स और मैनेजमेंट की अनुशासनहीनता किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

यह पूरा मामला मुरादाबाद के मूंढापांडे ब्लॉक (Mundhapande Block) के प्राथमिक विद्यालय कुलीपुर उर्फ नंगला का है, यहां तैनात प्रिंसिपल शकुंतला देवी और टीचर संगीता रानी के बीच आए दिन स्कूल में झगड़ा होता था। 15 दिन पहले भी दोनों में विवाद हुआ था, जिसमें टीचर संगीता रानी ने प्रिंसिपल शकुंतला देवी को कुर्सी से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इस घटना का एक वीडियो आज सामने आया है। जिसके बाद बीएसए विमलेश कुमार ने मूंढापांडे के खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार को मामले की जांच दी थी।

खंड शिक्षा अधिकारी (Block Education Officer) ने जांच मिलने के बाद स्कूल जाकर स्टाफ और बच्चों से पूछताछ की थी। जिसके बाद उन्होंने अपनी रिपोर्ट बीएसए (BSA)को शुक्रवार सौंप दी थी। एबीएसए (ABSA) ने अपनी जांच रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की है कि प्रिंसिपल शकुंतला देवी द्वारा स्कूल की रसोइयों के साथ गाली गलौज की जाती थी।

बच्चों से झाड़ू-पोंछा भी लगवाती थी प्रिंसिपल

इसके अलावा प्रिंसिपल स्कूल में बच्चों से कक्ष में झाड़ू-पोंछा भी लगवाती थी। एबीएसए ने जांच में अभिभावकों से भी बात की, अभिभावकों ने एबीएसए (ABSA) को बताया कि स्कूल प्रिंसिपल उनके साथ भी अभद्र व्यवहार करती थीं। जांच में टीचर संगीता रानी के दुर्व्यवहार और प्रिंसिपल को कुर्सी से धक्का देकर गिराए जाने की भी पुष्टि हुई है।

प्रिंसिपल शकुंतला देवी और सहायक अध्यापिका संगीता रानी सस्पेंड

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है

इस रिपोर्ट के आधार पर बीएसए (BSA)ने स्कूल की प्रिंसिपल शकुंतला देवी और सहायक अध्यापिका संगीता रानी को शुक्रवार को ही सस्पेंड कर दिया। शकुंतला देवी को प्राथमिक विद्यालय नरखेड़ा मूंढापांडे से और संगीता रानी को प्राथमिक विद्यालय मिलक कुंडेवाली से सम्बन्ध किया गया है। बीएसए (BSA) का कहना है कि इस तरह की अनुशासनहीनता को वो हरगिज बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस तरह के मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...