1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. VIDEO : त्राल एनकाउंटर में मौत से पहले तड़पता दिखा जैश आतंकी, देखें ड्रोन फुटेज

VIDEO : त्राल एनकाउंटर में मौत से पहले तड़पता दिखा जैश आतंकी, देखें ड्रोन फुटेज

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले त्राल में 15 मई गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया। इनमें सभी आतंकी स्थानीय थे। एनकाउंटर का एक ड्रोन वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक आतंकी को मरने से पहले तड़पते हुए साफ देखा जा सकता है।

By santosh singh 
Updated Date

पुलवामा। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले त्राल में 15 मई गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया। इनमें सभी आतंकी स्थानीय थे। एनकाउंटर का एक ड्रोन वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक आतंकी को मरने से पहले तड़पते हुए साफ देखा जा सकता है।

पढ़ें :- 'सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं...' मोहम्मद शमी ने भावुक पोस्ट के साथ टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा

क्या दिखा ड्रोन वीडियो में?
ड्रोन वीडियो में आतंकियों को एक घर में छिपा हुआ दिखाया गया है। फिर जैसे ही सेना फायरिंग करती है, एक आतंकी को गोली लगती है और वह जमीन पर गिरकर तड़पता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इसे देखकर आतंकियों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

पढ़ें :- गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर जोरदार धमाका, एक घायल, जांच जुटी फॉरेंसिक टीम

मारे गए आतंकियों के नाम

इस एनकाउंटर में जैश के जिन तीन आतंकियों को मारा गया, उनके नाम आसिफ अहमद शेख, आमिर नजीर वानी व यावर अहमद बट्ट हैं। तीनों त्राल के ही रहने वाले थे। मुठभेड़ त्राल के नादेर गांव में हुई और खबर लिखे जाने तक इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी था।

कैसे शुरू हुआ ऑपरेशन?

सेना को खुफिया जानकारी मिली थी कि त्राल के नादेर गांव में कुछ आतंकी छिपे हैं। इसके बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने इलाके को घेर लिया। जब संदिग्ध हलचल दिखी, तो फायरिंग शुरू हुई और तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर सड़के हुईं जाम, खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे लोग
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...